{"_id":"3fbe044cfc7c05c3fc685cbaa73c9ce6","slug":"pradarshan-hindi-news-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना मूल्य घोषित करने को लेकर गरजी भाकियू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना मूल्य घोषित करने को लेकर गरजी भाकियू
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
Updated Sat, 02 Jan 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में भाकियू पदाधिकारी और
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित
पार्क में धरना प्रदर्शन किया। प्रांतीय महासचिव चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा
कि शुगर मिलें चालू हुए एक महीना बीतने के बावजूद अभी तक गन्ने का मूल्य
घोषित नहीं किया गया है।
इससे किसानों में रोष व्याप्त है। उन्होंने 500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गन्ने का मूल्य घोषित करने पर जोर दिया। दस सूत्रीय मांगों में देश में दोहरी शिक्षा नीति समाप्त कर एक समान शिक्षा नीति लागू किए जाने, विगत रबी सीजन में बर्बाद हुई गेहूं की फसल का मुआवजा दिलाने और कृषि को उद्योग का दर्जा दिलाने की मांग की।
ज्ञापन में गेहूं का समर्थन मूल्य तीन हजार, आलू का 1500 रुपये तथा गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने, किसानों को सख्ती दरों पर लोन दिलाने, जिले के ब्लाकों को डार्क जोन से बाहर किए जाने की मांग शामिल हैं। प्रदर्शन करने वालों में ब्रजपाल सिंह, होशियार सिंह, जगवीर सिंह, नौबाहर सिंह, जयकरीत सिंह, बलवंत सिंह, अशोक कुमार, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।