{"_id":"9d0cab845bc1178a8ec3d0e60926a0ba","slug":"pradarshan-hindi-news-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैसला न करने पर लिखवा दी हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैसला न करने पर लिखवा दी हत्या की रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sun, 27 Dec 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म के बाद दलित छात्रा की हत्या कर लाश को फांसी के फंदे पर लटकाने के मामले में फैसला नहीं करने पर आरोपी पक्ष ने पीड़ित पक्ष को एक माह पुरानी हत्या के मामले में नामजद करा दिया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार को डीएम और एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन कर न्याय की गुहार लगाई।
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव चौहड़पुर के तमाम ग्रामीण शनिवार को डीएम और फिर एसपी दफ्तर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि सात सितंबर की सुबह स्कूल जाते समय एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की गई थी।
उसी दिन जब छात्रा खेत पर गई, तो दुष्कर्म के बाद हत्या करके लाश को पेड़ पर लटका दिया गया था। मामले में गांव के गैर बिरादरी के अशोक पुत्र सोहन सिंह, चमन पुत्र नत्थू सिंह व पवन नाम के युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पीड़िता का पिता नामजद आरोपियों की जाति के व्यक्ति के खेत पर काम करता है। इसलिए आरोपियों ने इस प्रकरण में समझौता कराने का दबाव पीड़ित पक्ष पर डालना शुरू कर दिया।
इंकार करने पर आरोपियों ने एक महीने पहले हुई अपने भतीजे मुन्नू सिंह की हत्या का आरोप लगाते हुए पीड़ित पक्ष पर थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी।
इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया और मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने यहां जोरदार प्रदर्शन भी किया।