फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   politics

आज होगा नामांकन प्रकिया का आगाज

Mon, 16 Nov 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Mon, 16 Nov 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
politics
ग्राम प्रधान और सदस्य ग्राम पंचायत चुनाव के प्रथम चरण की नामांकन प्रक्रिया का सोमवार से आगाज होगा। दावेदार दो दिन तक पर्चे दाखिल कर सकेंगे।
विज्ञापन


हसनपुर और गंगेश्वरी ब्लाक कार्यालय पर होने वाले नामांकन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रहेगी। प्रत्याशी और प्रस्तावक ही अंदर जा सकेंगे।

प्रथम चरण में हसनपुर और गंगेश्वरी ब्लाक में चुनाव कराया जाएगा। सोमवार से चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। दोनों ब्लाक कार्यालयों को नामांकन स्थल बनाया गया है।

नामांकन स्थल पर प्रत्याशी मंगलवार तक पर्चे दाखिल कर सकेंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी मनोज कुमार को हसनपुर और मध्य गंगा नहर के अधिशासी अभियंता दर्शन दयाल को गंगेश्वरी ब्लाक का आरओ बनाया है।
विज्ञापन


न्याय पंचायत वार एआरओ की तैनाती की गई है। नामांकन के दौरान आरओ, एआरओ तैनात रहेंगे। इसकी वीडियोग्राफी कराई जाएगी। नामांकन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्याशी समेत चार लोगों को ही नामांकन स्थल के अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी। बाकी भीड़ को बाहर ही रोक दिया जाएगा। नामांकन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed