फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   police failure

डकैत गैंग के सदस्य भालू को पकड़ा, मास्टर माइंड फरार

Sat, 03 Oct 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sat, 03 Oct 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
police failure
पुलिस टीम के आंखों के सामने से लूट का मास्टर माइंड भाग गया और टीम हाथ मलती रह गई। बाद में स्वाट टीम और कोेतवाली पुलिस ने गन्ने के खेत में तलाशी अभियान चलाया, मगर कोई फायदा नहीं हुआ। हालांकि गैंग के एक सदस्य भालू को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है।
विज्ञापन



क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम-हसनपुर पुलिस ने हसनपुर, गजरौला और सैदनगली थाना क्षेत्र में डकैती की पांच वारदात करने वाले गैंग का खुलासा किया था। एसपी ने शुक्रवार को पत्रकारवार्ता में बताया था कि, पकड़े गए दोनों आरोपी सगे भाई थे, जबकि मास्टर माइंड विनोद पुत्र हरूआ, चंद्रपाल उर्फ भूरा पुत्र खानचंद और भालू पुत्र काले निवासी गांव रूखालू थाना हसनपुर फरार चल रहे थे।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर को कोतवाली पुलिस ने हसनपुर से गैंग के सदस्य फरार बदमाश भालू को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर भालू को बताया कि गैंग का मास्टरमाइंड विनोद बाइक से अमरोहा जा रहा है। जैसे ही पुलिस ने बाइक सवार विनोद को हसनपुर में अतरासी अड्डे से गुजरता देखा, उसका पीछा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान भनक लगने पर हसनपुर-अतरासी मार्ग पर गांव करनपुर माफी से आगे आरोपी बाइक से एक गन्ने के खेत में कूदकर फरार हो गया। बाद में कोतवाली पुलिस ने गन्ने के खेत में सर्च अभियान चलाया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सूचना पर क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम ने भी गन्ने के खेत में कांबिंग की, लेकिन सुराग नहीं मिला। स्वाट टीम के एसआई मोहित चौधरी ने बताया कि जल्द ही फरार चल रहे बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed