फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   nida ki smriti

निदा का जाना कभी पूरा न होने वाला नुकसान: अब्बासी

Tue, 09 Feb 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 09 Feb 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
nida ki smriti
हिंदुस्तानी सरजमीं पर उर्दू के सबसे मुमताज शायरों में शामिल निदा फाजली के देहांत की खबर जैसे ही अमरोहा पहुंची उनके  चाहने वालो में दुख की लहर दौड़ गई। रजिया सुल्तान फिल्म बनने के दौरान ये कमाल अमरोहवी के साथ यहां आए थे, उनकी यादें अभी भी परिचितों के जेहन में हैं।
विज्ञापन


 घर से मस्जिद है बहुत दूर चलो यूं कर लें, किसी रोते हुए बच्चे को हंसाया जाय; शेर के लिए मशहूर और कमाल अमरोहवी की फिल्म रजिया सुल्तान के गाने आई जंजीर की झंकार खुदा खैर करे व जगजीत सिंह के जरिये पढ़ी गई ग़जल होश वालों को खबर...से पूरी दुनिया में मशहूर मुक़तदा हसन उर्फनिदा फ़ाजली का जन्म दिल्ली में हुआ था, जो बाद में जीवन यापन के लिए मुंबई चले गए थे।
विज्ञापन


निदा फ़ाजली के आकस्मिक निधन पर उत्तर प्रदेश उर्दू अदब सोसाइटी की जानिब से एक जलसे का आयोजन शहर के पीरजादा स्थित कार्यालय पर किया गया। जहां निदा फाजली के निधन पर समस्त सदस्यों ने दुख प्रकट किया। सोसाइटी के अध्यक्ष कौसर अली अब्बासी ने कहा निदा साहब का निधन एक न पूरा होने वाला नुकसान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब्बासी ने बताया की वे 1991 और उसके बाद भी हमारे मुशायरे में हिस्सा ले चुके हैं लेकिन फोन पर मुसलसल रब्ते में रहते थे। वो इंसानियत के पैरोकार थे उनके कलाम में समाज की हकीक़त और उस वर्ग का दर्द  होता था जो बड़ी मुश्किल से जिन्दगी बसर कर रहा है। इस अवसर पर इकबाल अहमद खा, डॉ चन्दन नकवी, रोमी शफात, अली अबिदी , कमाल अमरोहवी , खालिद सिद्दीकी, खुश्तर मिर्जा, खालिद निजामी, सलीम खां, हमजा अब्बासी, केसर अली मौजूद थे। सांस्कृतिक संस्था हुसन आरा ट्रस्ट ने भी अफ़सोस जाहिर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed