फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   namami gange

बीस हजार करोड़ से होगा ब्रजघाट-गढ़म़ुक्तेश्वर गंगा पीठ का विकास

Tue, 05 Jan 2016 12:35 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा Updated Tue, 05 Jan 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
namami gange
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नमामि गंगे योजना के क्रियांवयन में तेजी आने लगी है। 20 हजार करोड़ की लागत से विकसित होने वाला ब्रजघाट-गढ़मुक्तेश्वर गंगा पीठ धाम योजना को अमलीजामा पहनाने की कड़ी बनेगा।
विज्ञापन


इसकी घोषणा सोमवार को गंगा स्वच्छता अभियान पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ करने सोमवार को आईं केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री उमा भारती ने की।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने बताया कि नमामि गंगे योजना के अंतर्गत बीस हजार करोड़ की लागत से  ब्रजघाट-गढ़मुक्तेश्वर गंगा पीठ का विकास किया जाएगा, कार्य की शुरुआत हो चुकी है। इस योजना में गंगा पीठ को साफ स्वच्छ रखने के लिए घाटों पर इलेक्ट्रिक शवदाह गृह बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईको फ्रेंडली टास्क फोर्स गठित होगी। इसके अलावा गढ़मुक्तेश्वर के दो सौ गांवों में साफ सफाई पर जोर दिया जाएगा और पौधरोपण किया जाएगा। इसके तहत मुख्य रूप से पूठ गांव को गंगा ग्राम घोषित किया गया है। पूठ गांव को मॉडल गांव बनाने के लिए पक्के शौचालय बनवाए जाएंगे।

नालियां और सड़कें पक्की होंगी। नालों का पानी सीधे गंगा में नहीं उतारा जाएगा। ट्रीटमेंट प्लांट के माध्यम से नालों के पानी के ट्रीटमेंट के बाद ही उसे गंगा में प्रवाहित होने दिया जाएगा। उन्होंने गंगा में रेत के खनन पर कहा कि रेत के खनन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। किसी भी हालत में खनन नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए स्थानीय प्रशासन को भी सचेत किया गया है।

गंगा स्वच्छता को दिलाई सामूहिक शपथ
गजरौला(अमरोहा)। नमामि गंगे योजना को अमलीजामा पहनाने और लोगों को जागरूक करने के लिए ब्रजघाट के निरीक्षण भवन में सोमवार को चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई।

केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने फीता काट कर इसका शुभारंभ किया और गंगा स्वच्छ रखने के लिए सामूहिक शपथ ग्रहण कराई। प्रदर्शनी स्थल में बने मंच पर उन्होंने  भाजपा व हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं, मीडिया को 20 हजार करोड़ की लागत से ब्रजघाट गंगा स्थल के क्रियान्वयन की संक्षिप्त में जानकारी दी।

बताया कि, गंगा समग्र आंदोलन की शुरुआत गढ़मुक्तेश्वर से ही की जा रही है। इसके बाद गढ़मुक्तेश्वर गंगा ग्राम का दौरा भी किया। प्रदर्शनी 10 जनवरी तक श्रद्धालुओं के लिए चलेगी। इस दौरान केेंद्रीय मंत्री के साथ अमरोहा के सांसद कंवर सिंह तंवर भी थे।

पौधरोपण कर सुनाया प्रधानमंत्री का संदेश
गजरौला(अमरोहा)। केंद्रीय मंत्री उमा भारती दोपहर करीब दो बजे ब्रजघाट के निरीक्षण भवन पहुंची। यहां भाजपाइयों समेत हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

इसके बाद निरीक्षण भवन में उन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। तदोपरांत ब्रजघाट के मुख्य गंगा प्लेटफार्म पर पहुंच कर साफ सफाई की व्यवस्था देखी। साथ ही स्थानीय संगठनों के कार्यकर्ताओं से साफ सफाई के बारे में जानकारी ली।


सुरक्षा में तैनात रहेगी पैरामिलिट्री फोर्स
गजरौला(अमरोहा)। ब्रजघाट गंगा तट को साफ और स्वच्छ रखने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स अहम भूमिका निभाएगी। गंगा को साफ और स्वच्छ रखने के लिए सोमवार को केंद्रीय मंत्री उमा भारती पैरामिलिट्री के जवानों को अपने साथ लाईं थीं। बताया कि, पैरामिलिट्री के जवान श्रद्धालुओं की सुरक्षा करने के साथ ही लोगों को गंगा को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक करेंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed