फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   moharram

गमे हुसैन में दहकते अंगारों पर चले अजादार

Sat, 24 Oct 2015 12:41 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा Updated Sat, 24 Oct 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
अंजुमन हैदरी ने नौ मोहर्रम का आखिरी जुलूस मोहल्ला गूलातालाब स्थित
विज्ञापन
इमामबारगाहे सैयद नूर से बरामद किया। जुलूस में जुलजनाह, अलम मुबारक और झूले थे। जुलूस के मेन बाजार पहुंचने पर हजारों अजादारों ने गमे हुसैन में छुरियों का मातम कर खुद को लहूलुहान कर लिया।

शहीदे कर्बला की याद में अजादार रोने लगे। यह जुलूस तयशुदा रास्तों से होता हुआ हफ्ता बाजार पहुंचा और यहां बाद नमाजे मगरिब अजादारों ने दहकते अंगारों पर नंगे पैर चलकर बीबी फात्मा को लाल की शहादत का पुरसा दिया। अजादारों ने जुलूस में मरसिया पढ़ा और नौहाख्वानी की। जुलूस वापस इमामबारगाह सैयद नूर पहुंचकर समाप्त हुआ। इससे पहले मौलाना मोहम्मद अब्बास ने मसाहिबे आले मोहम्मद ब्यान किए।

जिक्रे कर्बला सुनकर अजादार फफ्क पड़े। नौहाख्वान अली शब्बर और आदिल अब्बास पढ़ते चल रहे थे। जुलूस दौलत शहीद होता हुआ बड़ी इमली पहुंचा, जहां नौहा ख्वान इरशाद अली, वसी हैदर ने नौहा पढ़ा। जुलूस फखरपुर, मंगलबाजार, हुसैनी चौक होता हुआ शाह फरीद पहुंचा। यहां शब्बर आदिल ने नौहा पढ़ा। मेन बाजार में अजादारों ने जंजीरों से मातम किया। बाद में बुध बाजार होता हुआ जुलूस हफ्ता बाजार पहुंचा। यहां नंगे पांव अंगारों पर चलकर मातम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed