{"_id":"6b03597ce26cb48692002674","slug":"heavy-vehicles-prohibited-on-the-highway-zero-traffic-policy-to-be-implemented-as-crowds-increase-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-178464-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हाईवे पर भारी वाहनों की नो एंट्री, भीड़ बढ़ते ही लागू होगा जीरो ट्रैफिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हाईवे पर भारी वाहनों की नो एंट्री, भीड़ बढ़ते ही लागू होगा जीरो ट्रैफिक
विज्ञापन
अमरोहा। कार्तिक पूर्णिमा के मुख्य स्नान को देखते हुए दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर रविवार से रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। 24 नवंबर को तिगरी गंगा मेले में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना के चलते ट्रक, कंटेनर, ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत भारी वाहनों को रोककर वैकल्पिक मार्गों से गंगा एक्सप्रेसवे की ओर भेजा जा रहा है। भीड़ बढ़ते ही हाईवे पर जीरो ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर कार समेत छोटे वाहनों का संचालन भी बंद कर दिया जाएगा।
तिगरी मेले में सोमवार दीपदान और मंगलवार मुख्य स्नान होगा। दिल्ली, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा समेत आसपास के जनपदों से श्रद्धालुओं के पहुंचने के कारण हाईवे पर जाम की आशंका है। इसके मद्देनजर प्रमुख स्थानों और डायवर्जन प्वाइंट पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि हापुड़ जिला प्रशासन के साथ समन्वय कर रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया गया था। रविवार से भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जा रहा है। श्रद्धालुओं की संख्या और हाईवे की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। भीड़ बढ़ते ही जीरो ट्रैफिक प्लान लागू कर किसी भी वाहन को हाईवे पर चलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग
. बरेली से दिल्ली: आंवला, शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बहजोई और गंगा एक्सप्रेसवे से खड़खड़ी कट, सिंभावली होते हुए दिल्ली जाएंगे।
. रामपुर से दिल्ली : शाहबाद से डायवर्ट होकर बिलारी, चंदौसी, बहजोई और गंगा एक्सप्रेसवे से सिंभावली होते हुए दिल्ली जाएंगे।
. मुरादाबाद से दिल्ली (टोल द्वितीय) : बिलारी, चंदौसी, बहजोई और गंगा एक्सप्रेसवे से सिंभावली होकर दिल्ली जाएंगे।
. मुरादाबाद से दिल्ली (टोल प्रथम): सिरसी, संभल, खिरनी और गंगा एक्सप्रेसवे से सिंभावली होकर दिल्ली जाएंगे।
. मुरादाबाद से दिल्ली (जीवाई चौकी): सीएनजी पेट्रोल पंप से असमौली, संभल, खिरनी और गंगा एक्सप्रेसवे होते हुए दिल्ली जाएंगे।
. संभल से दिल्ली: चौधरी सराय से खिरनी और गंगा एक्सप्रेसवे के रास्ते सिंभावली होकर दिल्ली जाएंगे।
. अमरोहा से दिल्ली: अतरासी तिराहा, अतरासी चौकी, हसनपुर, मंगरौला, गवां और गंगा एक्सप्रेसवे से दिल्ली जाएंगे।
. गजरौला से दिल्ली: गजरौला चौपला से हसनपुर, मंगरौला, गवां और गंगा एक्सप्रेसवे होते हुए दिल्ली जाएंगे।
. धनौरा से दिल्ली: चांदपुर, बिजनौर, मवाना और मेरठ होते हुए दिल्ली जाएंगे।
. चांदपुर-बिजनौर से दिल्ली: बिजनौर, मवाना और मेरठ के रास्ते दिल्ली जाएंगे।
. हसनपुर से दिल्ली: मंगरौला, गवां और गंगा एक्सप्रेसवे से खड़खड़ी कट, सिंभावली होकर दिल्ली जाएंगे।
. दिल्ली-गाजियाबाद से बरेली-लखनऊ: लालकुआं और खड़खड़ी कट से गंगा एक्सप्रेसवे, बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा, गुन्नौर, सहसवान और बदायूं होकर जाएंगे।
. मेरठ से मुरादाबाद-बरेली-लखनऊ: बिजनौर, धामपुर, स्योहारा, कांठ और मुरादाबाद होते हुए जाएंगे।
. हापुड़-मेरठ से रामपुर: गढ़ चौपला से बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा, बबराला, बहजोई, चंदौसी, बिलारी और शाहबाद होकर रामपुर जाएंगे।