{"_id":"510ced09fdab5017c25606357962a9ec","slug":"meeting-hindi-news-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूट डायवर्जन के लिए प्रशासन ने बनाया प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूट डायवर्जन के लिए प्रशासन ने बनाया प्लान
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Mon, 16 Nov 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरी गंगा धाम मेले के दौरान मुरादाबाद-दिल्ली नेशनल हाइवे पर जाम से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा प्लान तैयार किया है।
मेले के दौरान 21 से 26 नवंबर तक मुरादाबाद-दिल्ली नेशनल हाइवे पर भारी वाहनों का रूट डायवर्जन रहेगा। छोटे चार पहिया वाहनों के अलावा रोडवेज बसों को रूट डायवर्जन से दूर रखा जाएगा।
तिगरी गंगा धाम और गढ़मुक्तेश्वर पर 18 से 26 नवंबर तक कार्तिक पूर्णिमा का मेला लगाया जाएगा। मेले लाखों की तादात में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए आते हैं।
नेशनल हाइवे पर जाम न लग सके। इसके लिए अमरोहा, हापुड़ और बिजनौर पुलिस प्रशासन की रविवार को जुबिलेंट कंपनी के सभागार में बैठक हुई।
बैठक में दिल्ली की ओर से और मुरादाबाद व संभल आदि जनपदों की ओर से आने वाले ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए मंथन किया गया। बैठक में 21 से 26 तक रूट डायवर्जन करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि यह रूट डायवर्जन में ट्रक समेत भारी वाहनों के लिए होगा। इसमें रोडवेज बस और छोटे चौपहिया वाहनों को रूट डायवर्जन से अलग रखा जाएगा। क्योंकि रोडवेज बस का रूट डायवर्जन करने से रोडवेज विभाग को राजस्व की क्षति होती है।
यह बात विभाग की ओर से सामने आई है। बैठक में एसपी अमरोहा और एसपी हापुड़ समेत एएसपी अमरोहा, सीओ मंडी धनौरा, सीओ विजनौर समेत अमरोहा जनपद के सभी थानों के थानाध्यक्ष और उप निरीक्षक मौजूद रहे।
यह होगा रूट डायवर्जन
-दिल्ली से मुरादाबाद की ओर आने वाले वाहनों को गाजियाबाद से बुलंदशहर और संभल होते हुए निकाला जाएगा। इसी प्रकार मुरादाबाद से दिल्ली की ओर वाहन जाएंगे।
-गढ़मुक्त्तेश्वर की ओर से आने वाले वाहनों को ढोलाना होकर बुलंदशहर के रास्ते निकाला जाएगा।
-संभल की ओर से आने वाले वाहनों को नरौरा होते हुए बुलंदशहर होकर निकाला जाएगा।
निर्माणाधीन ट्रेनों की बिजली लाइनों में नहीं दौड़ेगा करेंट
तिगरी मेला धाम। कार्तिक पूर्णिमा के मेले के दौरान मंडल मुरादाबाद क्षेत्र में डाली गई नई बिजली लाइनों में करेंट नहीं दौड़ेगा। जुबिलेंट के सभागार में हुई पुलिस अधिकारियों की बैठक में यह मुद्दा भी प्रमुखता से उठा।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गंगा मेले में ग्रामीण अंचल से काफी तादात में श्रद्धालु आते हैं। मंडल मुरादाबाद समेत हापुड़ क्षेत्र के कुछ इलाकों में रेलवे विभाग ने नई बिजली लाइनें डलवाई हैं।
इन बिजली लाइनों से ट्रेनों का संचालन अभी शुरू नहीं किया गया है। फिर भी विभाग तार चोरी के भय से रात में लाइनों में करेंट छोड़ देता है। कोई हादसा न हो इसके लिए मेले के दौरान इन बिजली लाइनों में भी बिजली प्रवाहित नहीं की जाएगी।