फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   LOOT

बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर से तीन लाख लूटे

Tue, 05 Jan 2016 12:30 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा Updated Tue, 05 Jan 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
LOOT
सशस्त्र बदमाशों ने सोमवार दोपहर करीब दो बजे खादगूजर रोड पर प्रॉपर्टी डीलर की पिटाई कर तीन लाख रुपये से भरा थैला छीन लिया।
विज्ञापन


इसके बाद तीन बदमाश सड़क किनारे ईख के रास्ते भाग गए, जबकि एक आरोपी बाइक से खादगूजर गांव की तरफ भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की, मगर देर शाम तक कोई कामयाबी नहीं मिली।

उधर, पुलिस ने शक के आधार पर ईख में घूम रहे एक युवक को हिरासत में लिया है। सीओ मोहनलाल ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली है।

नगर के विजय नगर निवासी प्रापर्टी डीलर बबलू उर्फ रमेश पुत्र भोपाल सिंह ने बताया कि, एक जमीन के सिलसिले में उसे गांव खादगूजर स्थित प्रथमा बैंक के कर्मचारी को तीन लाख रुपये देने थे।
विज्ञापन


सोमवार सुबह साढ़े दस के करीब यूनियन बैंक से रकम निकाल कर घर चले गए, दोपहर दो बजे अपनी बाइक से खादगूजर जाने के लिए घर से निकले थे। तीन लाख रुपये से भरा काले रंग का थैला बाइक की हैंडिल पर टंगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गजरौला और मझौला गांव के बीच वहां पहले से सड़क किनारे खड़े व्यक्ति ने बाइक का साइड स्टैंड खुले होने की बात कह कर उसे चेताया। इस पर वह बाइक का साइड स्टैंड देखने लगा।

इसी दौरान दो बदमाश उसके पास आ गए, जबकि एक बदमाश कुछ दूरी पर बाइक पर बैठा था। पास आए दोनों नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा और चाकू निकाल लिया।

कनपटी पर तमंचा सटा कर थैला छीनने की कोशिश की तो वह वह बदमाशों से भिड़ गया और थैला पकड़ लिया। जिससे बदमाशों ने उससे मारपीट की। इतना ही नहीं पेट पर चाकू भी सटा दिया, जिससे उसने नोटों से भरा थैला छोड़ दिया। इसके बाद तीन बदमाश दौड़कर सड़क किनारे ईख में घुस गए।

जबकि बाइक सवार बदमाश खादगूजर गांव की ओर फरार हो गया। शोर-शराबे पर पहुंचे ग्रामीणों के साथ ईख में बदमाशों की तलाश की लेकिन बदमाश दूर जा चुके थे। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष उपेंद्र यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की।

सीओ मोहनलाल भी पहुंच गए, लेकिन कोई हाथ नहीं लग सका। पुलिस ईख में घूम रहे एक युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई।



पुलिस ने खंगाला यूनियन बैंक का सीसीटीवी कैमरा
गजरौला। पुलिस ने देर शाम यूनियन बैंक पहुंच कर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली है। साथ ही बैंक प्रशासन ने निकाली गई रकम के बारे में भी पता किया है। सीओ मोहनलाल ने बताया कि पीड़ित प्रापर्टी डीलर ने दो लाख 90 हजार रुपये बैंक से निकाले हैं। इसके अलावा पुलिस वारदात के होने या साजिश की लाइन पर भी छानबीन कर रही है। इसको लेकर




वर्जन-
मैने स्वयं घटनास्थल पहुंच कर घटना की जानकारी ली है, पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है, फिलहाल हकीकत क्या है छानबीन की जा रही है।

मोहनलाल, सीओ।



पिछले दिनों हुई लूट की वारदातें-

03 अक्तूबर-नकाबपोश बदमाशों ने गनप्वाइंट पर बाइक सवार दुकानदार से बल्दाना गांव के मोड़ पर नगदी व लैपटॉप समेत पचास हजार का माल लूटा।

08 अक्तूबर-औद्योगिक क्षेत्र की साकेत कालोनी में दिन दहाड़े जुबिलेंट कंपनी के कर्मचारी के परिजनों को बंधक बना कर जेवर व नगदी समेत डेढ़ लाख का माल लूटा। दो बदमाश पानी पीने के बहाने घर में घुसे थे।

12 नवंबर-रात आठ बजे मोहल्ला मायापुरी के मोनू से बस्ती के पुराने डाकघर के पास तीन हजार रुपये व मोबाइल लूटा।

15 नवंबर-तड़के चार बजे नेशनल हाईवे पर कांकाठेर गांव के पास शाहजहांपुर के एडीएम के पुत्र व दामाद के परिवार से कार सवार बदमाशों ने लाखों का माल लूटा।

30 दिसंबर-सरेशाम नेशनल हाईवे पर वैंक्टेश्वर यूनिवर्सिटी के निकट निजी एम्बुलेंस चालक को घायल कर बाइक सवार पांच बदमाशों ने पांच हजार लूटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed