फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   LOOT

बंधक बनाकर डाक्टर के घर से नगदी और जेवर लूटे

Wed, 02 Dec 2015 12:38 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा Updated Wed, 02 Dec 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
LOOT
सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव दाउदपुर जागीर निवासी मदन चौहान प्राइवेट
विज्ञापन
डाक्टर हैं। मदन चौहान ने नगर के अतरासी अड्डे पर मकान बना रखा है और उसी मकान में नीचे क्लीनिक चलाते हैं। मदन चौहान के मुताबिक वह सुबह-शाम को हसनपुर में क्लीनिक पर बैठते हैं, इसके अलावा दिन में वह गांव मंगरौला में क्लीनिक पर मरीजों को देखते है। मंगलवार की सुबह करीब सात बजे दो लोग क्लीनिक में अंदर घुसे और बुखार की दवाई मांगने लगे।

 डाक्टर के मुताबिक दवाई तीस रुपये की थी, उन्होंने मुझे सौ रुपये का नोट दिया। रुपये छुट्टे करके मैं जैसे ही नीचे आया तो क्लीनिक में छह-सात बदमाश हथियारों के साथ खड़े थे। क्लीनिक में पड़े एक कपड़े से डाक्टर को हाथ बांध दिए और ऊपर जाने को कहा।

बदमाशों ने डाक्टर और उसकी पत्नी राधा देवी, दो बच्चों और एक किराएदार ममता को हथियारों के बल पर एक कमरे में बंद कर दिया और दूसरे कमरे में आलमारी का ताला तोड़कर, 57 हजार नगदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत करीब सवा लाख रुपये का सामान लूटकर, क्लीनिक के बाहर खड़ी कार से फरार हो गए। सूचना मिलते मौके पर पुलिस पहुंच गई। एसएसआई नवाब सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed