{"_id":"efc1d94d8f1d21052b3d8eb1d85d4172","slug":"kisanon-ki-samasya-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले आसमान के नीचे रात गुजार रहे गन्ना किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले आसमान के नीचे रात गुजार रहे गन्ना किसान
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Mon, 21 Dec 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिवेणी शुगर मिल चंदनपुर के गन्ना खरीद केंद्र पर तीन दिन से तौल बंद होने के कारण गन्ना भरी बुग्गियों की लंबी कतार लगी है। गन्ना लेकर आए किसानों को कड़ाके की सर्दी में आसमान के नीचे रात गुजारनी पड़ रही है।
क्षेत्र के मधुआ माफी गांव में त्रिवेणी शुगर मिल चंदनपुर का गन्ना खरीद केंद्र है। यहां चक महदूद, मिलक, ऊमरी जानिब गर्ब, पट्टी सादात गांवों के किसान गन्ना डालते हैं। तीन दिन से खरीद केंद्र पर तौल बंद है।
इस कारण गन्ना भरी बैलगाड़ियों और बुग्गियों की लंबी लाइन लगी है। गन्ना लेकर आए कपिल कुमार, संदीप कुमार ओमपाल सिंह यादव, शीशपाल सिंह, सतवीर सिंह, अतेंद्र सिंह, कर्मवीर सिंह आदि किसानों का कहना है कि खरीद केंद्र पर तीन दिन से पड़े हैं।
विज्ञापन
गन्ना भरा होने और तीन दिन से खड़े होने के कारण बैलगाड़ियों और बुग्गियों में हवा कम हो गई है। कड़ाके की सर्दी में खुले आसमान के नीचे रात काटने को मजबूर हैं। तीन दिन से गन्ना क्रय केंद्र पर पड़े-पड़े किसानों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।