फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   jansabha

प्रदेश और केंद्र सरकार किसान विरोधी: चौ. अजित सिंह

Sun, 04 Oct 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 04 Oct 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
jansabha
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह रविवार को खालकपुर गांव में आयोजित किसान-मजदूर रैली में खूब गरजे। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा और दोनों को किसान विरोधी करार दिया। कहा कि, सपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में भ्रष्टाचार सीमा लांघ चुका है और सपा के झंडे लगी गाड़ियों में गुंडे और अराजकतत्व घूमते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तीखे कटाक्ष किए। कहा कि, अच्छे दिन आने के वादे का क्या हुआ। दोनों सरकारों के खिलाफ संघर्ष के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भी भरा। कहा कि, हमें एकजुट होकर इनके खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी। सन 2017 के विधान सभा चुनाव में रालोद की जीत के लिए प्रयास करने की अपील की।
विज्ञापन


खालकपुर की जनसभा में भीड़ देख चौ. अजित सिंह पूरी लय में दिखे। उन्होंने प्रदेश सरकार से केंद्र सरकार तक को कटघरे में खड़ा किया। प्रदेश में भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि, प्रदेश में 22 लोगों का गिरोह सरकार चला रहा है। सभी आयोगों में अध्यक्ष पदों पर सीएम ने अपने रिश्तेदारों को बैठा रखा है और सरकारी नौकरियों में रेट फिक्स कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यादव सिंह मामले की जांच सीबीआई को सौंपने से रोकने के लिए प्रयास करने की तीखी आलोचना की। कहा कि, सीबीआई का शिकंजा कसते देख मुलायम सिंह नरेंद्र मोदी से नजदीकी बढ़ा रहे हैं। अजित सिंह ने अब तक विदेशों से कालाधन लाने में बड़ी कामयाबी न मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। सवाल किया कि, क्या हुआ काला धन वापस लाने का वादा।

उन्होंने प्रधानमंत्री पर किसानों की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया। इसके अलावा रालोद अध्यक्ष ने मोदी, मुलायम और मायावती से छुटकारे के लिए रालोद को मजबूत करने का आह्वान किया। गन्ना भुगतान की समस्या पर भी आंदोलन करने की हुंकार भरी।

रैली में राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, पश्चिमी उप्र के प्रभारी मुंशीराम पाल, प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. राजकुमार सांगवान, मंडल अध्यक्ष मुरादाबाद राजवीर गुर्जर, पश्चिमी उप्र महासचिव मुनिदेव शर्मा, शूरवीर सिंह, नदीम अब्बास जैदी, अटल कुमार सिंह आदि ने भी विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुंशीरामपाल ने की और संचालन जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह ने किया।


रालोद अकेले लड़ेगी विधान सभा चुनाव
अमरोहा। राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश विधानसभा का 2017 में होने वाला चुनाव अकेले लड़ेगी। इसके अलावा पार्टी जल्द ही सदस्यता अभियान चलाएगी। इसके लिए प्रत्येक सदस्य को दस-दस मेंबर बनाने का लक्ष्य सौंपा गया है। यह बातें राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने रविवार को प्रेसवार्ता में कही।

उन्होंने विधान सभा चुनाव में किसी भी दल से गठबंधन न करने का ऐलान किया। कहा कि, सपा और मायावती की सरकारों से प्रदेश की जनता आजिज आ चुकी है, उसे दूसरे विकल्प की तलाश है। रालोद के प्रति पूर्वांचल के लोग भी जागरूक हुए हैं। वहां की गई रैलियों से उन्होंने महसूस किया है कि, लोग चौधरी चरण सिंह को याद कर रहे हैं, क्योंकि मजदूरों को उन्होंने अपनी सरकार जमीन का मालिक बनाया था।


दादरी में हुए हत्याकांड के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वहां तनाव का माहौल देखते हुए राजनीतिक दलों को मौके पर नहीं जाना चाहिए इससे माहौल और बिगड़ता है। अजित सिंह ने बताया कि उनकी पार्टी छोटे राज्यों की मांग पर आज भी कायम है। जल्द ही रालोद गन्ना भुगतान और छोटे राज्यों के मुद्दे पर प्रदेश में चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed