फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   hangama

आरपीएफकर्मी की पत्नी ने ट्रेन में किया हंगामा

Tue, 17 Nov 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 17 Nov 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
hangama
मुरादाबाद की ओर आ रही अवध आसाम एक्सप्रेस (गुवाहाटी) के शयनयान श्रेणी में बैठने को लेकर टीटीई और आरपीएफकर्मी की पत्नी में विवाद हो गया। इस पर महिला ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन


दोनों में नोकझोंक के बाद खफा टीटीई ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दिया। इस पर आरपीएफ-जीआरपी मौके पर पहुंच गई। यहां महिला ने टीटीई पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। बाद में किसी तरह दोनों को समझाकर ट्रेन रवाना की गई। इस दौरान घंटे भर तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन


मुरादाबाद में तैनात आरपीएफकर्मी की पत्नी दिल्ली गई हुई थी। वह सोमवार को दिल्ली से मुरादाबाद आने के लिए 15910 अवध आसाम एक्सप्रेस (गुवाहाटी) में बैठ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान टीटीई ने उससे टिकट मांगा तो महिला ने अपने पति का हवाला दे दिया। इस पर टीटीई ने रेलवे का पास दिखाने को कहा, मगर महिला के यात्रा पास की वैधता अवधि खत्म हो गई थी।

इस पर टीटीई ने महिला को ट्रेन से उतर जाने के लिए कहा। इस पर टीटीई-महिला के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी। इस बीच ट्रेन अमरोहा स्टेशन पर पहुंच गई। यहां टीटीई ने महिला को उतारने के लिए चेन पुलिंग कर दी, मगर महिला बैठी रही।

ट्रेन चलने को तैयार हुई तो टीटीई ने दोबारा चेन पुलिंग कर दी। इस बीच आरपीएफ-जीआरपी मौके पर पहुंच गईं। यहां महिला ने टीटीई पर अभद्रता का आरोप लगाया। किसी तरह दोनों को समझाबुझाकर ट्रेन रवाना की गई।


इससे करीब एक घंटे तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही। जीआरपी चौकी इंचार्ज सुखपाल सिंह ने बताया कि आरपीएफकर्मी की पत्नी और टीटीई के बीच बैठने को लेकर नोकझोंक हुई थी। किसी ने भी कार्रवाई के लिए तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed