{"_id":"89269564162ce0f6109ad1bd70a755ca","slug":"halki-dhara-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटी के अपहरण में हल्की धारा लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-बेटी के अपहरण में हल्की धारा लगाई
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
Updated Wed, 13 Jan 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरायूं के मोहल्ला बकाबाद से तमंचे के बल पर मां-बेटी का अपहरण कर लिया गया, तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। दो दिन बाद पुलिस ने हल्की धारा में एनसीआर दर्ज कर कर्तव्य की इतिश्री कर ली।
इस पर लोग भड़क गए, पीड़ित पक्ष के लोगों के साथ वे मंगलवार को एसपी दफ्तर पर पहुंच गए और थाना पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।
बछरायूं के मोहल्ला बकाबाद में सतीश का परिवार रहता है। आठ जनवरी को वह मंडी धनौरा में अपनी ससुराल गया था। घर पर उसकी पत्नी रेखा और सात साल की बेटी रिया अकेली थीं।
आरोप है कि, रात करीब 11 बजे कुछ लोग उसके घर में घुस गए और तमंचे के बल पर पत्नी-बेटी को अगवा कर लिया। घर में रखे चालीस हजार रुपये, पांच तोला सोने के गहने भी लूट ले गए।
विज्ञापन
अगले दिन सुबह सतीश को इसकी जानकारी हुई तो वह ससुराल से घर लौटा और थाने जाकर तहरीर दी। पुलिस की जांच में मामले में मोहल्ले के ही आकाश पुत्र मुख्तयार सिंह के भी शामिल होने की बात सामने आई।
पुलिस ने दो दिन बाद पीड़ित पर दबाव डालकर हल्की धारा में एनसीआर दर्ज कर औपचारिकता पूरी कर ली। इस बात की जानकारी जब मोहल्ले के लोगों को लगी तो वे मंगलवार को एकत्र होकर एसपी दफ्तर पर पहुंचे।
बछरायूं पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और अपहरण की धारा में मामला दर्ज करने, आरोपियों को गिरफ्तार कर पत्नी-बेटी को बरामद करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में विजय कुमार, खेमचंद, काले सिंह, नरेश आर्य, नरेंद्र कुमार, बब्बू, बलराम सिंह, सुनील कुमार, राकेश, रामचंद्र, प्रकाश कुमार, छोटे प्रजापति आदि शामिल थे।