{"_id":"b15195d3493d838ee5814b2c54763ca1","slug":"gherav-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैमाइश को पहुंची तहसील की टीम को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैमाइश को पहुंची तहसील की टीम को घेरा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Mon, 04 Jan 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव मिलक पापड़ी में अवैध कब्जे की जमीन की पैमाइश करने पहुंची तहसील की टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया और पैमाइश नहीं करने दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टीम को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाया। पुलिस करीब चालीस लोगों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
देहात थाना क्षेत्र के गांव मिलक पापड़ी निवासी अलीजान पुत्र मुन्ने की करीब सवा बीघा जमीन पर गांव के ही गफ्फार पुत्र अख्तर, जाकिर व सत्तार पुत्रगण असगर ने कब्जा कर रखा है।
अलीजान की शिकायत पर एसडीएम ने हलका लेखपाल को जमीन की पैमाइश करने के आदेश दिए थे। रविवार की सुबह लेखपाल राजस्व टीम के साथ जमीन की पैमाइश करने पहुंचे तो कुछ लोगों ने उन्हें रोक दिया। जबकि, पीड़ित पक्ष ने लेखपाल पर जमीन की पैमाइश न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और टीम को घेर लिया। सूचना पर नन्हेड़ा अल्यारपुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और टीम को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराया। लेखपाल ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और अभद्रता करने के मामले में तहरीर दी है।
पुलिस ने करीब चालीस लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। एसओ देवेंद्र सिंह धामा ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों को चिह्नित कर लिया गया है। जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।