फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ganga snan

गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

Fri, 15 Jan 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Fri, 15 Jan 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
ganga snan
मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को ब्रजघाट पर श्रद्घालुओं का रेला उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे के जयघोष के साथ गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। इस दौरान श्रद्घालुओं ने दान कर पुण्य अर्जित किया।
विज्ञापन


शास्त्रों के मुताबिक 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। वहीं, बृहस्पतिवार को नगर से लेकर ब्रजघाट गंगा तट तक श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई। सुबह से ही घना कोहरा होने के बावजूद गंगा तट पर श्रद्घालु ही श्रद्धालु दिख रहे थे।
विज्ञापन


मुख्य गंगा प्लेटफार्म पर भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्घालुओं ने गंगा स्नान किया और खिचड़ी आदि दान कर पुण्य लाभ कमाया। वहीं गंगा तट पर मेला लगा। बच्चों व युवाओं व महिलाओं ने मेले का जमकर लुत्फ उठाया। श्रद्घालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस मुस्तैद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न संगठनों ने किए धार्मिक आयोजन
गजरौला। मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों ने विभिन्न संगठनों ने धार्मिक आयोजन किए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने गांव नगलिया मेव में हवन में आहुतियां डालने के बाद गोष्ठी का आयोजन किया।

प्रचारक अजय कुमार ने संघ की पद्धति और हिंदू धर्म में मकर संक्रांति के महत्व पर प्रकाश डाला। जिला कार्यवाह महावीर ने नव चैतन्य शिविर के बारे में विचार रखे।

इस मौके पर पूर्व विधायक हरपाल सिंह, विपिन सागर, पवन आत्रेय, पीयूष सिंह, नेमपाल सिंह, अतुल जैन, राजू सैनी, सुशील सैनी, अमन अग्रवाल, मोहित चौधरी, अजय सागर, गोरव धारीवाल, आदि मौजूद रहे।

वहीं नगर में रालोद कार्यकर्ताओं ने कुष्ठ रोगियों और जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। इस मौके पर रालोद मंडल महासचिव मुकेश चौधरी, सचिन गिल, मानवेंद्र सिंह, कुलवंत सिंह, जयदीप सिंह, विकास गिल, मनित चौधरी आदि मौजूद रहे। स्टेशन रोड शिव मंदिर पर खिचड़ी वितरण किया गया।


पंडित हरप्रसाद शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ विश्वशांति की कामना की। राजा शर्मा, उमेश कुमार सैन, बृजेश वर्मा, अजय शर्मा, चमन कश्यप, राकेश वर्मा, जितेंद्र सिंह, शेखर ठाकुर, मोहित प्रजापति, इंद्रजीत वर्मा, दीपराज चौहान, दीपक अग्रवाल, गुड्डू लाला, अमित शर्मा आदित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed