{"_id":"57829830231dd89ea41b56d5f9f569dc","slug":"fever-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढक्का के युवक की मुंबई में डेंगू से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढक्का के युवक की मुंबई में डेंगू से मौत
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Mon, 21 Sep 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव ढक्का के एक ट्रक क्लीनर की डेंगू से मुंबई में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि गांव पंसुका मिलक के युवक को डेंगू होने की आशंका जताई गई है। क्लीनर के परिजन शव लेने के लिए मुंबई रवाना हो गए हैं।
सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव ढक्का निवासी मसकूर (35) पुत्र महमूद एक ट्रक पर क्लीनर है। बताते हैं कि वह सोलह सितंबर की शाम को ट्रक से बकरे लेकर मुंबई के लिए गया था। इस बीच रास्ते में ही उसकी तबीयत खराब होने लगी। बुखार से मुंबई में हालत और खराब हो गई। उपचार के लिए मुंबई में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
परिजनों ने बताया कि यहां खून की जांच में प्लेटलेट्स की संख्या घटकर ढाई हजार रह जाने की बात सामने आई। चिकित्सकों ने उसे डेंगू होने की बात कही थी। मसकूर ने उपचार के दौरान उन्नीस सितंबर की सुबह आठ बजे दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और परिजन शव लेने के लिए मुंबई रवाना हो गए।
विज्ञापन
उधर, थाना क्षेत्र के गांव पंसुका मिलक निवासी मोहम्मद तौकीर (19) पुत्र हाजी अकील एक सप्ताह से बुखार से परेशान है, जब परिजनों ने चेकअप कराया तो डाक्टर ने डेंगू होने की आंशका जताई। परिजनों ने उपचार के लिए एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है।