फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   farmer in colectret

भाकियू का कलेक्ट्रेट पर कब्जा बरकरार

Wed, 13 Jan 2016 12:27 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा Updated Wed, 13 Jan 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
farmer in colectret
रात का घना पाला और कड़ाके की सर्दी के बाद भी किसान अपनी हक के लिए अडिग हैं। भाकियू के बेमियादी धरने के चौथे दिन भी कलेक्ट्रेट पर किसानों का कब्जा रहा। धरने पर ही किसानों ने खाना बनाया, यहीं जमीन पर रात काटी।
विज्ञापन


किसानों ने एलान कर दिया है मांग पूूरी नहीं होने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष उम्मेद सिंह ने कहा कि, किसान अपने पशुओं को कलेक्ट्रेट में ही बांध दें। अफसर चार दिन से डरके मारे ही नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन


भाकियू का कलेक्ट्रेट पर शनिवार से अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है। चौथे दिन सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर ट्रालियों से किसान कलेक्ट्रेट पर पहुंचे।

धरने पर बैठे किसानों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष उम्मेद सिंह ने कहा कि किसानों को गन्ने का भाव घोषित कराने, गत वर्ष का बकाया भुगतान और दूूसरी मांगों को लेकर कड़ाके की सर्दी में घर बार छोड़कर किसानों को कड़ाके की सर्दी में धरना देना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों की उपेक्षा सरकारों को भारी पड़ेगी। रामपाल सिंह, ठाकुर महेश सिंह, राकेश गिल, निरंजन सिंह, डूंगर सिंह, सतपाल सिंह, करतार सिंह, सीता आर्य, काले सिंह, भगवान सिंह, अली अहमद, मुंशी सद्दीक, रामवीर सिंह, सतेंद्र सिंह, गिरि राज सिंह, जयपाल सिंह, सोमपाल सिंह,  रहे।

रालोद ने दिया भाकियू संग धरना
कलेक्ट्रेट पर चल रहे भाकियू के अनिश्चितकालीन धरने को चौथे दिन रालोद ने अपना समर्थन दिया। धरने पर किसानों के बीच पहुंचे जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह ने कहा कि भाकियू किसानों के लिए संघर्ष कर रही है। रालोद किसान और मजदूूर की पार्टी है।

भाकियू के संघर्ष में रालोद पूरी तरह सेे साथ है। पूर्व मंडल अध्यक्ष चौधरी बलवीर सिंह ने कहा कि किसानों के साथ प्रदेश सरकार नाइंसाफी कर रही है। किसान 2017 के चुनाव में सपा सरकार को सबक सिखा देंगे।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष शूरवीर सिंह, महकार सिंह, मास्टर हरपाल सिंह, इंद्रा मोहिनी, मुकेश चौधरी, हाजी मुमताज, बंटी भारती, जितेंद्र प्रताप सिंह, निरंजन सिंह, मास्टर महेंद्र सिंह, अरूणा गोस्वामी, सुुलेख चौहान, रजनीश कुमार, रहे।

प्रशासन कर रहा किसानों की उपेक्षा
मगर प्रशासन ने किसानों की उपेक्षा की हद कर दी है। चार दिन से चल रहे बेमियादी धरने पर किसानों के बीच जाने की किसी भी अधिकारी ने जहमत नहीं उठाई है। जिससे किसानों में रोष है। कड़ाके की सर्दी में रात गुजार रहे किसानों के लिए अलाव तक का इंतजाम नहीं कराया गया है।


आज तहसीलों में पशुओं का कब्जा होगा
भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी विजयपाल सिंह ने सोमवार को बेमियादी धरने के बीच यह एलान किया था कि मांग पूरी नहीं होने पर जनपद की सभी तहसीलों पर पशुओं साथ धरना दिया जाएगा। किसानों ने पशुओं साथ तहसील पर धरना देने की पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed