{"_id":"b22ed523ed32a3e7907a49b8796d65f0","slug":"fair-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिगरी मेले में जाने की तैयारियों में जुटे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिगरी मेले में जाने की तैयारियों में जुटे श्रद्धालु
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Fri, 13 Nov 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक पूर्णिमा के दिन तिगरी में लगने वाले ऐतिहासिक गंगा मेले में जाने के लिए श्रद्धालुओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। दीवाली निपटते ही गंगा किनारे डेरा डालने के लिए तंबू से लेकर खाना बनाने के सामान आदि का बंदोबस्त शुरु कर दिया है। वहीं, गंगा की रेती में भैंसा, बैल हिम्मत न हारें। इसलिए उन्हें रातव आदि खिलाया जा रहा है। गंगा का किनारा 19 नवंबर से तंबुओं के शहर में तब्दील हो जाएगा।
तिगरी गंगा मेला 19 नवंबर से शुरू होकर 26 नवंबर तक चलेगा। मुख्य स्नान 25 नवंबर को होगा। मेले में दस से पंद्रह लाख श्रद्धालु पहुंचने का अनुमान है।
देहात क्षेत्रों से अधिकांश श्रद्धालु, बुग्गी भैंसा, बैल गाड़ी, घोड़ा गाड़ी आदि में सवार होकर मेले में पहुंचते हैं। गंगा किनारे डेरा डालकर परिवार संग रहते हैं। यह मेला किसानों का पिकनिक भी कहलाता है।
विज्ञापन
इस बहाने किसानों को परिवार संग घूमने का मौका मिल जाता है। मेले में जाने के लिए लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। तंबू गाड़ने के लिए डेरा आदि का बंदोबस्त किया जा रहा है।
मेले में चूल्हे से लेकर खाना बनाने आदि के सामान की व्यवस्था करने में श्रद्धालु जुट गए हैं। वहीं भैंसा और बैलों को भी चने का दाना और रातव खिलाने के साथ ही घी और सरसों का तेल भी पिलाया जा रहा है। ताकि गंगा की रेती में पशु हिम्मत न हारें। युवा वर्ग में मेले को लेकर उत्साहित है।