{"_id":"a04204ed54c2b168ee02c157835ffead","slug":"election-hindi-news-89","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी वोटिंग को लेकर मतदान केंद्र के बाहर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी वोटिंग को लेकर मतदान केंद्र के बाहर फायरिंग
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
Updated Sun, 06 Dec 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव अल्लीपुरा कलां निवासी गुरमीत सिंह का बेटा
विज्ञापन
अगमदीप शनिवार की दोपहर करीब ढाई बजे वोटर आईडी लेकर मतदान केंद्र पर वोट
डालने के लिए गया था। आरोप है कि बूथ के बाहर दीक्षित नाम के किसी एजेंट
उसे रोक लिया और आईडी को फर्जी बताकर वोट नहीं डालने दिया।
इस पर अगरदीप के पिता भी वहां आ गए और दोनों पक्षों में जमकर तू-तू मैं-मैं हो गई। हंगामा होने पर एजेंट के परिजन भी मौके पर आ गए और हंगामा करने लगे। पुलिस कर्मियों ने उन्हें यहां से खदेड़ तो एक आरोपी ने मतदान केंद्र से करीब सौ मीटर दूर जाकर तमंचे से दहशत फैलाने के लिए दो फायर किए।
सूचना पर एसडीएम और सीओ सिटी मौके पर पहुंच गए। फोर्स ने मतदान केंद्र के ईद-गिर्द खड़ी भीड़ को डंडे फटकार कर खदेड़ दिया। एसओ अशोक सोलंकी ने बताया कि फायरिंग जैसी कोई घटना गांव में नहीं हुई है। गांव के हरचरन की बेटी मनदीप कौर का जन्मदिन था और परिजनों ने पटाखे छोड़े थे। पुलिस जले हुए पटाखों को साथ ले आई है।