{"_id":"f81d749b9234abc3f71463831b1c7380","slug":"election-hindi-news-79","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर हमले में फंसा प्रधान प्रत्याशी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर हमले में फंसा प्रधान प्रत्याशी
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
Updated Tue, 01 Dec 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव शहबाजपुर के ग्रामीणों ने रविवार की रात
विज्ञापन
पुलिस को सूचना दी थी कि प्रधान पद का प्रत्याशी शहरोज गांव में टेंट लगाकर
सभा कर रहा है। वोट न देने पर ग्रामीणों को धमका रहा है। आरोप की पुलिस जब
गांव पहुंची तो प्रत्याशी बिना अनुमति सभा करता पाया गया। उसके समर्थकों
ने पुलिस पार्टी पर पथराव भी किया। इस दौरान प्रत्याशी पुलिस को चकमा देकर
फरार हो गया था।
इधर, प्रत्याशी पक्ष के लोगों ने पुलिस पर घरों में तोड़फोड़ करने, ग्रामीणों को पीटने और लूटपाट का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस मामले में प्रत्याशी शहरोज और पचास-साठ अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस पार्टी पर हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, बिना अनुमति सभा का आयोजन करने के मामले में मुकदमा कायम किया है। कोतवाल इंद्रमणि वर्मा ने बताया कि प्रत्याशी और उसके पचास-साठ समर्थकों के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया गया है।