फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   election

नामांकन के आखिरी दिन 39 दावेदारों ने ठोंकी ताल

Sat, 10 Oct 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sat, 10 Oct 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
election
जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चौथे चरण के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शनिवार को समाप्त हो गई है। इस चुनाव में पहले दिन 86 और दूसरे दिन 39 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए।
विज्ञापन


दोनों दिन मिलाकर 125 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। अब चौदह अक्तूबर से नामांकनों की जांच शुरू होगी। सोलह अक्तूबर को नाम वापसी और प्रतीक चिह्न आवंटित होंगे। उधर, नामांकन प्रक्रिया के चलते कलेक्ट्रेट में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे।
विज्ञापन


जिला पंचायत चुनाव के चौथे चरण में हसनपुर और गंगेश्वरी ब्लाक में मतदान होगा। इसमें गंगेश्वरी ब्लाक के वार्ड 19,20, 21, 22 के लिए 80 प्रत्याशियों ने दावेदारी पेश की है। पहले दिन 59 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। शनिवार को दूसरे दिन 21 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं हसनपुर ब्लाक के वार्ड संख्या 15, 16, 17, 18 के लिए 45 प्रत्याशियों ने चुनाव में ताल ठोंकी है। पहले दिन 27 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया था। दूसरे दिन 18 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। दोनों ब्लाक में कुल 125 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं। नामांकन के आखिरी दिन पर्चा दाखिल करने को गहमागहमी रही। शाम चार बजे तक प्रत्याशी पर्चा दाखिल करने पहुंचते रहे।

अब चौदह अक्तूबर से पंद्रह अक्तूबर तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। अंतिम चरण के चुनाव को 29 अक्तूबर को मतदान होगा।

किस वार्ड से किसने भरा पर्चा
वार्ड 15 से श्यौराज, प्रेम सिंह, राजू, रोहताश, प्रेम सिंह  
वार्ड 16 से दयावती, पार्वती, सुमन, अफसाना, शबाना, रामवती, सरवती
वार्ड 17 से कृपाल सिंह
वार्ड 18 से शुभनीत, ममता, शुभनीत, अकरम, औरंगजेब
वार्ड 19 से राजू, मनोज कुमार, विशेष देवी, अनुज कुमार, शहनाज
वार्ड 20 से देवदत्त, शशि कुमार, शशि कुमार, हरवती
वार्ड 21 से गीता रानी, ओमकार, वीर सिंह, वीर सिंह, ओमहरि, लखवीर, शीला देवी, सावित्री नागर, अमरूद्दीन, नेपाल
वार्ड 22 से सुखवीरी, जगवीरी, गुड्डी देवी ने पर्चा भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed