{"_id":"83a91382c0653f4994b1659dc1edbc1f","slug":"dharmik-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोया और पतेई खालसा में धू-धू कर जला रावण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोया और पतेई खालसा में धू-धू कर जला रावण
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
Updated Sat, 24 Oct 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोया में श्री धार्मिक रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित किए जा रहे
विज्ञापन
रामलीला महोत्सव में मेघनाद वध सलोचना सती अहिरावण व रावण वध का मंचन किया
गया। मंचन के बाद मैदान में खड़े रावण के पुतले को श्रीराम ने अग्निबाण
चलाकर आग लगा दी। देखते ही देखते रावण का पुतला धू-धू कर जल उठा।
इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, गिरीश गुप्ता, चंद्रभान तोमर, विपिन गुप्ता, अनिल त्यागी, राजू, गुड्डू, राजीव, शिवस्वरूप रुहेला एवं कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। उधर, पतेई खालसा में तनाव के बीच रामलीला चल रही है। पिछले दिनों राम बारात रोके जाने से तनाव है।
इसी के चलते कमिश्नर और डीआईजी भी गांव का दौरा कर चुके हैं। शुक्रवार को पतेई खालसा में कड़ी सुरक्षा के बीच दशहरा मेले का आयोजन किया गया। अपर जिलाधिकारी महमूद आलम अंसारी और एएसपी विजय गौतम पहुंचे। एडीएम ने रावण के पुतले का दहन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। तनाव के चलते गांव में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।