फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   cultural programe

गमे हुसैन में दहकते अंगारों पर चले अजादार

Thu, 03 Dec 2015 12:37 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा Updated Thu, 03 Dec 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
cultural programe
अंजुमन इमामिया के तत्वावधान में शहर के मोहल्ला दानिशमंदान स्थित इमाम
विज्ञापन
बारगाह अली अकबर में मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना आसिम अली लखनवी ने नाना के दीन के खातिर कर्बला में हजरत इमाम हुसैन व उनके कुनबे 72 अफराद की शहादत का वाक्या बयां किया।

इससे पहले अब्बास हैदर व हमनवां ने मरसिया ख्वानी की। जिसे सुनकर हाजरीन की आंखों से जार ओ कतार आंसू बह निकले। इसके बाद अंजुमने बनी हाशिम ने नौहाख्वानी और मातम बरपा किया। इस दौरान अंजुमन के सदस्यों ने दहकते अंगारों पर नंगे पैर मातम करके बीबी फातिमा को शहादत का पुरसा दिया।

आग के मातम में नईम रजा, वकार खां, जुल्फेकार खां, सामी अमरोहवी, जौन, डा.शहजाद, मीसम, अजीम मेहदी, माहिर हुसैनख्  समीर, सलमान खां, सिकंदर रजा, तकी, हबीब, फिरोज कौकब, नकी उल हसन, अरशी, हसन इमाम, आलिम तकवी आदि मौजूद थे।
उधर, देर शाम मुहल्ला बगला में सिब्ते सज्जाद के मकान से जरी का जुलूस निकला तो वहीं दूसरी तरफ इमामबाड़ा राजेका खातून से इमाम हजरत अली असगर की शहादत के सिलसिले में शबीहे ताबूत बरामद हुआ। इमामबाड़ों में देर रात शब्बेदारी हुई। जिसमें शहर की तमाम मातमी अंजुमनों ने सीनाजनी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed