फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   sub inspector beaten

दरोगा-सिपाही को लाठी-डंडों से दौड़ाकर पीटा

Sat, 28 Nov 2015 12:15 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा Updated Sat, 28 Nov 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
डिडौली कोतवाली अंतर्गत इकौंदा पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा अमित कुमार
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे हमराही सिपाही विपिन कुमार के साथ गश्त पर थे। दोनों जब क्षेत्र के गांव तोहफापुर भवानीपुर पहुंचे तो यहां एक अंडे के ठेले पर दस पंद्रह लोग खड़े होकर शराब पी रहे थे।

दरोगा ने जब ग्रामीणों से घर जाने और ठेला स्वामी भूरा पुत्र लल्लू से ठेला बंद करने के लिए कहा। इस पर शराबियों ने दरोगा व सिपाही पर हमला बोल दिया और दोनों की पिटाई शुरू कर दी। भागने की कोशिश की तो दौड़ा-दौड़ाकर लाठी डंडों से पीटा। इससे दरोगा और सिपाही दोनों घायल हो गए। शोर शराबा होने पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर आ गई और किसी तरह दबंगों के चंगुल से उन्हें बचाया गया।

दरोगा अमित कुमार की तहरीर पर भूरा, उसके पुत्र रवि, राजवीर पुत्र मुकंदराम, यशपाल पुत्र ओमप्रकाश, सोबिन पुत्र धर्मपाल, नंदराम पुत्र मेवाराम के अलावा छह-सात अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। कोतवाल इंद्रमणि वर्मा ने बताया कि दरोगा व सिपाही को पीटने के मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दबिश देकर कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed