{"_id":"9c937c1e224539606f17b169944bd688","slug":"shinakht-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब डीएनए से होगी अधजली महिला की शिनाख्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब डीएनए से होगी अधजली महिला की शिनाख्त
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
Updated Fri, 04 Dec 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उम्र और मृतका का पता अब डीएनए से लगाया जाएगा। हड्डी को जांच के लिए आगरा लैब भेजा गया है।
मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर की मुकेश नाम की युवती ने कुछ समय पहले निकटवर्ती गांव वसी के सजातीय युवक मुकेश सिंह से प्रेम विवाह किया था। तीन नवंबर को मायके वालों को पता चला कि ससुरालियों ने मुकेश की हत्या करके लाश को रामगंगा पोषक नहर के किनारे ले जाकर जला दिया है।
मायके वाले पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंचे तो ससुराली अधजली लाश को चिता सहित नहर में फेंक चुके थे। पुलिस ने लाश तो बरामद कर ली, लेकिन मायके वालों के कहने पर यह यकीन नहीं किया कि लाश उनकी बेटी मुकेश की है। हांलाकि मायके वालों ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर भी दी थी। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इतना तो पता चल ही गया है कि लाश किसी महिला की है।
लाश की शिनाख्त और उम्र के लिए डीएनए जांच का सहारा लिया जाएगा। शुक्रवार को पीएम हाउस के डाक्टरों ने मृतका के शरीर के एक हड्डी के टुकड़े को जांच के लिए आगरा लैब भेजा है।