{"_id":"c249a0d96adc4cfce0fa4afe100e4f5d","slug":"gair-jatiy-vivah-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या या आनर किलिंग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आत्महत्या या आनर किलिंग
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
Updated Wed, 03 Feb 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्यूशन पढ़ाते हुए इश्क के बाद विवाह करने वाले युगल का जीवन परिजनों के विरोध से कामयाब नहीं हो सका। शिक्षक की मंगलवार को मौत हो गई। परिजनों ने झटपट उसका अंतिम संस्कार तिगरी गंगा घाट पर ले जाकर कर दिया।
वहीं युवती दिल्ली में पीएचडी कर रही है। युवती के गैरजातीय होने की वजह से परिजन विरोध कर रहे थे। कई बार इसको लेकर शिक्षक की परिजनों से झगड़े की स्थिति भी पैदा हो गई थी।
कुछ लोग शिक्षक के आत्महत्या करने तो कुछ लोग गुस्से में परिजनों की ओर से गर्दन पर प्रहार कर हत्या करने की बात कह रहे हैं। पुलिस को इस केस की अभी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
रजबपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 35 वर्षीय युवक चौधरपुर के पास एक निजी स्कूल में शिक्षक था। वह पड़ोसी गांव की एक गैरजाति की युवती को ट्यूशन पढ़ाता था। इसी बीच दोनों में प्यार हो गया।
दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। युवती दिल्ली में पीएचडी कर रही है। शिक्षक युवती को घर में रखना चाहता था, लेकिन उसके परिजनों को यह मंजूर नहीं था। कई बार उसका परिजनों से इसी बात को लेकर विवाद हुआ।
सोमवार को शिक्षक ने प्रेमिका को जल्द घर में लाकर रखने का आश्वासन दिया था। वह उसे लेने दिल्ली जाने वाला ही था। इसको लेकर परिजनों से विवाद हो गया। इधर, गर्दन पर गहरी चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। घर में बाथरूम के पास उसकी लाश पड़ी थी।
आनन फानन में परिजनों ने उसे तिगरी गंगा घाट पर ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। गांव में आत्महत्या कर लेने और प्रेमिका को लाने की जिद करने पर परिजनों की पिटाई से शिक्षक की मौत होने की चर्चा भी चल रहीं हैं। हालांकि पुलिस ऐसी किसी सूचना से अनभिज्ञता जाहिर कर रही है।
जिद में बुझ गया घर का चिराग
अमरोहा। जिद के कारण एक घर का चिराग बुझ गया। गैर जाति की युवती को दिल दे चुका शिक्षक गांव का होनहार नौजवान था। जहां एक ओर वह उस युवती के साथ रहने की जिद पर अड़ा था, वहीं उसके परिजन भी गैर बिरादरी की लड़की को घर की बहू मानने को तैयार नहीं थे। दोनों की जिद के कारण घर का इकलौता जवान बेटा हाथ से चला गया, इसको लेकर इलाके में बेहद चर्चा है।