{"_id":"9dc3c0556c32e25ea30d9a4304bdab96","slug":"chori-hindi-news-61","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर के पिता का घर चोरों ने खंगाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर के पिता का घर चोरों ने खंगाला
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
Updated Sat, 20 Feb 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर के लालबाग मोहल्ले में रह रहे कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर के पिता का मकान चोरों ने खंगाल लिया। चोर एक एलईडी, छह चांदी के सिक्के और ढाई हजार रुपये समेत हजारों रुपये का सामान ले गए। तीन माह के भीतर उनके मकान में दूसरी बार चोरी हुई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हसनपुर कोतवाली के मोहल्ला लाल बाग में खाद्य एवं रसद मंत्री कमाल अख्तर के पिता चौधरी नफीसुद्दीन अहमद पुत्र रियाजुद्दीन अलग रहते हैं। कई दिन पूर्व वह अपनी आंखों का आपरेशन कराने गए थे। मंगलवार को जब आपरेशन कराके लौटे तो देखरेख की वजह से कैबिनेट मंत्री के कैंप कार्यालय पर ही रुक गए।
इसके बाद शुक्रवार को वह अपने लालबाग स्थिति आवास पर गए तो मकान का ताला टूटा हुआ था। मकान के अंदर से एक एलईडी, सेटटॉप बाक्स, डीवीडी प्लेयर, घड़ी, चांदी के छह सिक्के आदि सामान व ढाई हजार रुपये गायब थे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके मुआयना किया और चौधरी नफीसुद्दीन की तहरीर के आधार पर अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस को बताया कि दिसंबर में भी उनके मकान में घुसकर चोर 15 हजार रुपये ले जा चुके हैं। तीन माह में यह दूसरी बार चोरी की वारदात हुई है।
कैबिनेट मंत्री के पिता के यहां चोरी की तहरीर मिली थी अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द चोरों को तलाश करते गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -डा. एस चनप्पा पुलिस अधीक्षक अमरोहा