फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Executed a deed of gift for the house under the guise of a property registration.

Kanpur News: रजिस्ट्री के नाम पर कराया मकान का दानपत्र

Fri, 16 Oct 2026 02:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Executed a deed of gift for the house under the guise of a property registration.
कानपुर। गोविंदनगर की कच्ची बस्ती में मकान बेचने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। मकान मालिक मनोज कुमार श्रीवास्तव ने सीपी से शिकायत कर आरोप लगाया कि 35 लाख रुपये में सौदा तय करने के बाद आरोपियों ने बिक्री पत्र के बजाय धोखे से दानपत्र तैयार कराकर उनका मकान हड़प लिया। उन्होंने फरवरी 2017 को मकान राम बहादुर से खरीदा था। इसे बेचने के लिए दलाल आरती गुप्ता ने उनकी मुलाकात अभिषेक कुमार सोनी से कराई। जुलाई 2026 को कचहरी में अधिवक्ता अंकुर के बस्ते पर दस्तावेज तैयार किए गए। आरोप है कि अभिषेक, आरती, इमैनुअल अल्बर्ट, अधिवक्ता और उनके साथियों ने कागजात पढ़ने दिए बिना दबाव बनाकर हस्ताक्षर करा लिए। बाद में बिक्री पत्र के बजाय दानपत्र होने की बात सामने आई। शिकायत में दानदाता के रूप में राधा देवी का नाम दर्ज होने का भी उल्लेख है। कोतवाली इंस्पेक्टर अरुण द्विवेदी ने बताया कि अभिषेक सोनी, आरती गुप्ता, इमैनुअल अल्बर्ट, अधिवक्ता अंकुर श्याम समेत अन्य के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्जकर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed