फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   crime

कुल्हाड़ी से प्रहार कर अधेड़ की हत्या, हाईवे पर जाम लगाया

Sun, 04 Oct 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 04 Oct 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
crime
रजबपुर कस्बे में शनिवार रात कुल्हाड़ी से प्रहार कर एक अधेड़ की हत्या कर दी गई। मोपेड स्टार्ट होने की आवाज सुनकर पड़ोसी ने घर में झांककर देखा तो बिस्तर पर खून से लथपथ लाश दिखी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज है, जबकि एक्सपर्ट ने मृतक के कमरे से फिंगर प्रिंट लिए और अन्य क्लू जुटाए।
विज्ञापन


कमरे से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी के अलावा दो शराब के गिलास और एक खाली पाउच भी पड़ा मिला। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं रविवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद हत्या के विरोध में परिजनों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन



रजबपुर कस्बा निवासी जहीन (55) पुत्र इनामुद्दीन छह भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह घर में अकेला रहता था। शनिवार रात करीब एक बजे जहीन की मोपेड स्टार्ट होने की आवाज सुनकर पड़ोसी होमगार्ड वाईजुद्दीन की आंख खुल गई। उसने घर में झांक कर देखा तो जहीन की बिस्तर पर खून से लथपथ लाश पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने पुलिस को सूचना दी, एसओ महीपाल सिंह तरार मय फोर्स मौके पर पहुंचे और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी मृतक के पास रखी थी। कमरे में दो गिलास, शराब का एक खाली पाउच रखा था। सीओ धनौरा मोहन लाल ने भी मौका मुआयना किया।

रविवार सुबह फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची और कुल्हाड़ी, गिलास, पाउच से निशान जुटाए। मृतक के छोटे भाई फहीमुद्दीन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के परिजनों का रो रोकर बुराहाल था।

हाईवे पर लाश रखकर लगा दिया जाम
रजबपुर। पोस्टमार्टम के बाद रविवार शाम करीब सवा पांच बजे जैसे ही शव कस्बा पहुंचा लोग भड़क गए। उन्होंने शव को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। एसओ ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। आधा घंटा बाद मौके पर पहुंचे सीओ धनौरा मोहन लाल ने जल्द खुलासे का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया और जाम खुलवाया। इस दौरान हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही।


पति की मौत की खबर सुनकर भी नहीं आई दूसरी पत्नी
रजबपुर। कस्बा निवासी जहीन का गांव की बिवीइया पुत्री मोहम्मद अली से निकाह हुआ था। उससे जहीन को एक बेटा बब्बू भी है, लेकिन करीब 22 साल पहले जहीन ने पहली पत्नी को तलाक दे दिया था। बेटा भी मां के साथ रहता था। दो साल पहले जहीन ने अमरोहा के मोहल्ला गुजरी छत्ता की रहने वाली अपनी आधी उम्र की नाहिद से प्रेम विवाह किया था।

बेटा होने के बाद नाहिद भी मायके जाकर रहने लगी और हर माह जहीन से खर्चे के लिए रुपये लेने आती थी। आठ दिन पहले भी नाहिद यहां आई थी और रुपये लेकर चली गई थी। पति की हत्या की खबर की सूचना मिलने के बावजूद वह लौटी नहीं।


परिजनों से नहीं था नाता
रजबपुर। नाहिद से शादी के बाद तो जैसे परिजनों से जहीन का नाता ही टूट गया था। यूं तो परिवार के छह भाइयों में जहीन दूसरे नंबर का था और पिता के नाम की 12 बीघा जमीन का भी बंटवारा नहीं हुआ था। लेकिन जहीन के व्यवहार की वजह से परिवार के अन्य लोग उससे ज्यादा संबंध नहीं रखते थे। यही कारण था कि जहीन की हत्या के बाद ज्यादा रंजोगम नहीं दिखा।


सामने से किया प्रहार
अमरोहा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार हत्यारे ने धारदार हथियार से जहीन के माथे पर प्रहार किया था। घाव काफी गहरा था। जिससे खोपड़ी बुरी तरफ फट गई और दीमाग दो भागों में कट गया। इस कारण खून तेजी से शरीर से निकला और जहीन की मौके पर ही मौत हो गई। शराब की पुष्टि के लिए मृतक का विसरा सुरक्षित रख लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed