फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   bal diwas

चाचा नेहरू के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Sun, 15 Nov 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 15 Nov 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
bal diwas
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया।
विज्ञापन


विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी बच्चों ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। बच्चों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
शनिवार को हाशमी गर्ल्स इंटर कालेज में पंडित जवाहर लाल नेहरू की जंयती बाल दिवस के रूप में मनाई गई।

छात्राओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। विद्यालय प्रबंधक सिराजुद्दीन हाशमी और प्रधानाचार्या सईदा इकबाल ने पंडित नेहरू के बारे में बच्चों को बताया। एचएमयू हाशमी कालेज ऑफ लॉ में बाल दिवस पर गोष्ठी हुई।
विज्ञापन


कालेज प्राचार्या डॉ. राना परवीन ने बच्चों के लिए पंडित नेहरू द्वारा देखे गए सपने को साकार किए जाने पर जोर दिया। हिल्टन कांवेंट स्कूल में बाल दिवस मनाया गया। प्रबंधक अनुराग सैनी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों ने मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की। फ्राग रेस, कुर्सी दौड़, तीन टांग की दौड़ आदि प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उम्दा प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य अवनीश शर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्द्धन किया। जय शिव कन्या महाविद्यालय में बाल दिवस पर मिष्ठान वितरित किया गया। प्राचार्या डॉ. लक्ष्मी रानी अग्रवाल ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

विजय मेमोरियल पब्लिक स्कूल जूनियर हाईस्कूल में बाल दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। बच्चों ने सुंदर रंगोली सजाई। नींबू रेस, सौ मीटर रेस, चार्ट मेकिंग आदि में बच्चों ने भाग लिया। प्रधानाचार्या प्रभा गुप्ता ने पंडित नेहरू के चित्र पर मार्ल्यापण किया।

प्रबंधक संदीप कुमार गुप्ता बच्चों को नेहरू के जीवन के बारे में बताया। आलिशान जूनियर हाईस्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। प्रबंधक कमर आलम, समेत आदि मौजूद रहे।

जफर पब्लिक स्कूल में प्रबंधक सलीम जाफर ने बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उधर, अक्षरा पब्लिक स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान चाचा नेहरू को भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।


कार्यक्रम में प्रधानाचार्य लखमी चंद्र वर्मा, सुभाष चंद्र यादव, आशीष वर्मा, पीटीआई कुलदीप सिंह, अनुपम राजपूत, कुमारी मीनाक्षी, सोनू, सृष्टि, पिंकी यादव आदि मौजूद रहीं। मैस्को पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर बच्चों की प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान प्रबंधक तौसीफ हसन, प्रधानाचार्य मुर्सरत जहां ने चाचा नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। बाद में बच्चों के खेलकूद कराए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed