फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   award to tanya

मंडी धनौरा की तान्या को मिला इंदिरा गांधी राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार

Fri, 20 Nov 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Fri, 20 Nov 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
award to tanya
मंडी धनौरा के गांव दौराला की बेटी तान्या चौधरी सांगवान ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार प्राप्त कर देश में मंडल का नाम रोशन कर दिया है।
विज्ञापन


उसे राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने गुरुवार को दिल्ली में मेडल और पचास हजार रुपये की धनराशि का चेक सौंपकर सम्मानित किया। उसे राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने पर यह पुरस्कार दिया गया है। तान्या की इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है।

मंडी धनौरा के गांव दौराला निवासी हरवीर सिंह की बेटी तान्या चौधरी सांगवान सर्वश्रेष्ठ एनएसएस कैडेट चुनी र्गइं हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से सामुदायिक विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए ही राष्ट्रपति ने तान्या चौधरी को 2014-15 के लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार से सम्मानित किया है।
विज्ञापन


तान्या, भगत सिंह फूल सिंह कन्या महाविद्यालय खानपुर कला सोनीपत हरियाणा में बीएससी बायोग्रुप की तृतीय वर्ष की छात्रा हैं। तान्या ने तीन लोगों को पूरी तरह से साक्षर बनाकर सामुदायिक विकास की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दो यूनिट रक्तदान, 13 वृक्षारोपण कार्यक्रमों में 270 पौधा रोपने का भी कार्य किया है। इसके अलावा 36 स्वास्थ्य शिविरों में भाग लिया है। एचआईवी एड्स जागरूकता कार्यक्रम, 16 पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम और 31 अन्य जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया है। उन्हें द्वितीय राज्य स्तरीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed