{"_id":"55e12db78979faccca69eac177c6a64c","slug":"avaidha-khanan-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"झील में अवैध रूप से खनन कराते एक को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झील में अवैध रूप से खनन कराते एक को पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Wed, 06 Jan 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अवैध रूप से किए जा रहे खनन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। डीएम के आदेश पर मारे गए छापे में मंगलवार को इस पर फिर मुहर लग गई।
खनन निरीक्षक, एसडीएम और पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई के दौरान डिडौली कोतवाली क्षेत्र के पूरनपुर की झील में माफिया की ओर से अवैध रूप से खनन कराने का मामला सामने आया।
साथ ही माफिया का भाई निगरानी करते पकड़ा गया, फर्जी खनन पर्चियां भी मिलीं। माफिया के लोगों के रुकने के लिए झील में झोपड़ी और टेलीविजन के भी इंतजाम मिले। टीम ने यहां से ट्रैक्टर ट्राली, एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र में पूरनपुर की झील में मंगलवार तड़के एसडीएम मोहम्मद नईम और खनन निरीक्षक रनवीर सिंह ने छापा मारा था। इस दौरान गाटा संख्या 126 पर अवैध रूप से खनन किया जाना पाया गया।
विज्ञापन
आरोप है कि, खनन कराने के लिए माफिया ने झोपड़ी डाल रखी थी। इसमें टेलीविजन भी लगा रखा था। चारपाई डालकर मय मोटर साइकिल के माफिया के लोग वहां रुकते थे। इस दौरान एक ट्रैक्टर ट्राली भी पकड़ी गई।
डीजल पंप, गैस सिलेंडर भी मिला। अधिकारियों के साथ पहुंची पुलिस को देखकर कई लोग फरार हो गए, जबकि अबरार नाम के व्यक्ति को खनन कराते पकड़ा गया। उसने लिखित में बयान दिया कि उसके भाई अवैध रूप से खनन का काम करते हैं।
अबरार के पास से खनन की फर्जी पर्चियां भी मिलीं हैं। खनन के गहरे गड्ढों में मिला सभी सामान पुलिस को सौंप दिया गया। मौके पर करीब आठ हजार घन मीटर खनन होना पाया गया।
इस मामले में खनन अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने को डिडौली पुलिस को तहरीर दी गई है। एक मोबाइल फोन भी मिला है, जिसमें कई ऐसे प्रभावशाली लोगों के नंबर हैं।
पुलिस ने माफिया के भाई को छोड़ा
डिडौली पुलिस ने देर शाम माफिया के भाई को छोड़ दिया और सभी सामान भी वापस कर दिया है। इस मामले में अधिकारियों और पुलिस की साठगांठ की बात कही जा रही है।
अवैध खनन एक पत्रकार-नेता भी शामिल
पूरनपुर की झील में अवैध खनन के धंधे में एक पत्रकार के शामिल होने का भी नाम आया है। सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए मोबाइल फोन से माफिया के भाई से बात कराई गई तो इस पत्रकार ने खनन की ट्रालियों के बारे में पूछा था।
जबकि एक भाजपा नेता भी लगातार खनन माफिया की सिफारिश में लगे हुए हैं। इससे साफ जाहिर है कि अवैध खनन के खेल में कुछ पत्रकार और नेता भी शामिल हैं। इसके अलावा कुछ सपा नेता भी खनन माफिया को संरक्षण दिए हुए हैं।