{"_id":"2e2fe255067ecd03ecb6a88d2dc9acd1","slug":"angry-women-in-nagar-palika-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगानगर की महिलाओं का पालिका में हंगामा, नोकझोंक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगानगर की महिलाओं का पालिका में हंगामा, नोकझोंक
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Tue, 17 Nov 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला के मोहल्ला गंगानगर की बीपीएल राशन कार्ड धारक महिलाओं ने सूची से नाम हटाए जाने को लेकर सोमवार को नगर पालिका में हंगामा किया। इस दौरान उनकी संबंधित अधिकारी से नोकझोंक भी हुई। महिलाओं ने अधिशासी अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला गंगानगर वार्ड संख्या नौ की तमाम महिलाएं सोमवार की सुबह पालिका पहुंचीं। यहां अधिशासी अधिकारी के नहीं मिलने पर संबंधित बाबू से शिकायत की। इस दौरान महिलाओं की बाबू से नोकझोंक भी हुई।
महिलाओं का कहना है कि मोहल्ले में करीब 28 कार्ड बीपीएल और पांच अंत्योदय कार्ड थे। दो महीने पहले आठ बीपीएल कार्ड काटकर जवाहर नगर में सभासद और उसके परिवार के लोगों के कार्ड बना दिए गए थे।
विज्ञापन
पूर्ति अधिकारी धनौरा से शिकायत करने पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्ड बनवाने का आश्वासन मिला। लेकिन, नेट पर कार्डों की पात्रता की सूची में मोहल्ला गंगानगर की सूची में अधिकतर कार्ड मोहल्ला जवाहर नगर में बनवा दिये गए।
इंटरनेट पर 388 कार्ड दर्शाये गए हैं। वार्ड नौ में मोहल्ला जवाहरनगर, गंगा नगर और शिवपुरी शामिल हैं। लेकिन, कार्डों की सूची में जवाहर नगर को ही वरीयता दी गई है। इसमें अपात्रों के नाम भी अंकित कर दिए गए हैं।
इसमें पालिका के बाबू और राशन डीलर की मिलीभगत है। मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
प्रार्थना पत्र पर कमल सिंह, ओमप्रकाश, प्रमोद, सतेंद्र, सोमपाल सिंह, नरेंद्र कुमार, जगवती, चरन सिंह, इसरार, रघुवीर, देवीदास, संजीव सिंह, विवेक कुमार, विनोद, सुरेंद्र आदि के नाम हैं।