फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   amroha bjp president elected

जिलाध्यक्ष की नियुक्ति के बाद भाजपा में कलह

Wed, 13 Jan 2016 12:33 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा Updated Wed, 13 Jan 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
amroha bjp president elected
भारतीय जनता पार्टी में जिलाध्यक्ष पद को लेकर चल रही अंतरकलह अध्यक्ष के रूप में ऋषिपाल नागर की नियुक्ति होने के बाद सामने आ गई।
विज्ञापन


नए जिलाध्यक्ष के स्वागत समारोह में चार पूर्व जिलाध्यक्ष, चार जिला पंचायत सदस्य, तीन पूर्व विधायक, तीनों नगर पालिकाओं के चेयरमैन और पूर्व विधान सभा प्रत्याशी तक नहीं पहुंचे। इन हालात में भाजपा किस तरह मिशन 2017 के विधान सभा चुनाव को फतह करेगी, यह बड़ा सवाल है।

भाजपा को मजबूत संगठन के तौर पर गिना जाता रहा है, मगर अब पार्टी की अंतरकलह सामने आने लगी है। नतीजतन जिले के 18 मंडलों के चुनाव में सिर्फ 5 मंडलों में ही सहमति बन सकी थी।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष को लेकर भी कोई सहमति नहीं बनी, तब हाईकमान के पास आठ लोगों के नाम भेजे गए थे। नए जिलाध्यक्ष को लेकर भी हाईकमान तक शिकायतें की गई थीं। यह सब भाजपा में बिखराव का संकेत ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब मंगलवार को जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर के स्वागत समारोह में पूर्व जिलाध्यक्षों में मोमराज सिंह के अलावा गिरीश त्यागी, उदयगिरि गोस्वामी, रामकिशोर सिंह, सुरेश अग्रवाल नहीं पहुंचे। पांच में सिर्फ चार जिला पंचायत सदस्य ही पहुंचे।

तीन पूर्व विधायक डा. हरपाल सिंह, तोताराम और हरपाल सिंह पहुंचे ही नहीं। धनौरा नगर पालिका के चेयरमैन राजेश सैनी, हसनपुर चेयरमैन राकेश बंसल और गजरौला चेयरमैन हरपाल सिंह पहुंचे ही नहीं। पूर्व विधान सभा क्षेत्र प्रत्याशियों में महेंद्र सिंह, युद्धवीर सिंह और हरपाल सिंह का भी नहीं पहुंचना पार्टी में अंतरकलह का संकेत दे रहा है।

संगठन को मजबूती प्रदान की जाएगी, जो लोग किसी कारणवश नाराज हैं उन्हें मनाना प्राथमिकता रहेगी। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आपको जिलाध्यक्ष महसूस करेगा यही मेरा प्रयास है।
-ऋषिपाल नागर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भाजपा

पार्टी को मजबूत बनाना मेरी प्राथमिकता: ऋषिपाल नागर
अमरोहा। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रोडवेज बस स्टैंड के पास नए जिला अध्यक्ष ऋषिपाल नागर को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान ढोल नगाड़े बजाए गए और मिठाइयां बांटी गईं।

वहीं कार्यकर्ताओं ने राकेश वर्मा के दूसरी बार नगर अध्यक्ष बनने पर भी हर्ष जताया। इस दौरान जिला अध्यक्ष ऋषिपाल नागर ने ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभाने का भरोसा कार्यकर्ताओं को दिलाया। बोले कि, पार्टी को मजबूत बनाना मेरी प्राथमिकता होगा।

पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। नगर अध्यक्ष राकेश वर्मा ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी परचम लहराएगी। यहां राम सिंह सैनी, अतुल पंडित, लेखराज सैनी, डा.केएस सैनी, पूरन सिंह सैनी, अवनीश सरण बंसल, डा. हरि सिंह ढिल्लो, सरद गर्ग, तिलक राज चौहान, रहे।


उधर, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार अग्रवाल के घर पर बैठक हुई। जिसमें ऋषिपाल नागर के जिला अध्यक्ष बनने पर हर्ष प्रकट किया गया। यहां किशन सिंह तौमर, सुखवंत सिंह, सुरेंद्र सिंह, डा. देवेंद्र सिंह मलिक, लाला राजेश अग्रवाल, हिमांचल गुप्ता, विजयवीर सिंह, सतेंद्र सिंह, अंकुश, डा. करन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed