फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   agriculture problem

टिप्पणी पर भड़के किसान, एसडीएम को सुनाई खरी-खोटी

Thu, 14 Jan 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 14 Jan 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
agriculture problem
तहसील में धरने पर बैठे किसान उस समय भड़क गए, जब किसी ने यह कह दिया कि बैठने के लिए दरी घर से लानी चाहिए थी। गुस्साए किसानों ने एसडीएम को खरी खोटी सुनाईं।
विज्ञापन


सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। एसडीएम के माफी मांगने पर किसान शांत हुए। उधर, कलेेक्ट्रेट पर किसानों का बेमियादी धरना जारी रहा।

भाकियू ने बुधवार को जनपद की सभी तहसीलों में पशुओं समेत धरना देने का एलान किया था। बड़ी संख्या में किसान धरना देने के लिए सदर तहसील में इकट्ठा हो गए। यहां पर किसानों का धरना चल रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान किसी ने यह कह दिया कि किसानों को धरना देने के लिए दरी अपने घर से लानी चाहिए थी। इस पर किसान भड़क गए और हंगामा करने लगे। यह देख एसडीएम मोहम्मद नईम अपने कार्यालय से बाहर आए और किसानों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुस्साए किसानों ने एसडीएम को खरी खोटी सुनाई। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। हालात को भांपते हुए एसडीएम ने किसानों से माफी मांगी। तब जाकर किसान शांत हुए। इस दौरान मास्टर हरज्ञान सिंह, भोले सिंह, डा.चंद्रपाल सिंह, योगेश चौधरी, रामपाल सिंह, रामवीर सिंह, काले खां, फैजान अहमद, करतार सिंह आदि मौजूद रहे।

कलेक्ट्रेट पर किसानों ने गन्ना जलाया
कलेक्ट्रेट पर शनिवार से चल रहा भाकियू का बेमियादी धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। यहां किसानों ने गन्ना जलाकर विरोध जताया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष उम्मेद सिंह ने कहा कि सरकारों को किसान नहीं बल्कि चीनी मिल मालिकों की चिंता है। मिलों के दवाब में आकर ही अभी तक गन्ने का रेट घोषित नहीं किया गया है। कहा मांग पूरी नहीं होने तक बेमियादी धरना जारी रहेगा।

बेमियादी धरने पर जिलाध्यक्ष उम्मेद सिंह, कीकर सिंह, कर्ण सिंह, मुकेश कुमार, संजीव कुमार, ललतू सिंह, महिपाल सिंह, नानक सिंह, भारत सिंह, सोमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

महापंचायत कल
मांगों को लेकर कड़ाके की सर्दी में आंदोलन कर रहे किसान आरपार की लड़ाई के मूूड में हैं। इसकी पूरी तैयारी कर ली है। कड़ाके की सर्दी और रात का पाला तथा सर्द हवाएं भी किसानों का हौसला नहीं डिगा पाई हैं।

बेमियादी धरने के पांचवें दिन किसानों ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होंगी, धरने से नहीं उठेंगे। जिलाध्यक्ष उम्मेद सिंह ने कहा कि गन्ने का भाव 350 रुपये घोषित होने, घटतौली रुकने और अन्य मांग पूरी नहीं होने तक किसान झुकने वाले नहीं हैं। पंद्रह जनवरी को कलेक्ट्रेट पर महापंचायत की जाएगी। इसमें आगे के संघर्ष की रणनीति बनाई जाएगी।


कांग्रेस ने दिया भाकियू को समर्थन
बुधवार को चौधरी सुखराज सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसी भाकियू के बेमियादी धरने पर पहुंचे। यहां धरने को अपना समर्थन देते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाकियू कड़ाके की सर्दी में किसानों के लिए संघर्ष कर रही है। कांग्रेस का भाकियू को पूरा समर्थन है। किसानों की लड़ाई कांग्रेस भाकियू के साथ मिलकर लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed