{"_id":"284ba6cd6f712dbdee4f974691e39cd8","slug":"accident-hindi-news-452","type":"story","status":"publish","title_hn":"भानपुर क्रॉसिंग पर ट्रक पलटा, ट्रेन संचालन ठप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भानपुर क्रॉसिंग पर ट्रक पलटा, ट्रेन संचालन ठप
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Fri, 15 Jan 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भानपुर रेलवे क्रॉसिंग पर गुरुवार तड़के करीब पांच बजे बजरफुट से लदा ट्रक पलट गया। इससे तीन घंटे तक दिल्ली से मुरादाबाद और लखनऊ ट्रैक पर ट्रेन संचालन ठप रहा।
इसके अलावा क्रॉसिंग का गेट बंद किए जाने से सड़क यातायाता भी प्रभावित रहा। नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। क्रेन बुला कर किसी तरह ट्रक को ट्रैक से हटाया गया। इसके बाद तकरीबन आठ बजे यातायात सुचारू कराया गया। इस दौरान यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
गुरुवार तड़के करीब 4:50 बजे भानपुर रेलवे क्रॉसिंग पर नेशनल हाईवे की ओर से आ रहा बजरफुट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर ट्रैक पर पलट गया। इससे सड़क यातायात के साथ ही दिल्ली-मुरादाबाद और लखनऊ रेलवे ट्रैक बाधित हो गया।
विज्ञापन
गेटमैन ने तत्काल कंट्रोल रूम को खबर दी। सूचना पर आरपीएफ मौके पर पहुंच गई। गेटमैन ने भी क्रॉसिंग का गेट बंद कर दिया। इससे सड़क यातायात भी प्रभावित हो गया।
फाटक के दोनों ओर सड़क पर वाहनों की लाइन लगने से जाम लग गया। वहीं गजरौला से होकर गुजरने वाली मेरठ से लखनऊ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस, दिल्ली से लखनऊ जाने वाली ट्रेन नं. 2429 गजरौला स्टेशन पर ही रोक दी गई।
दिल्ली-मुरादाबाद पैसेंजर 34308 भी स्टेशन पर ही खड़ी रही। इस दौरान यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्री ट्रेन से उतर कर इधर-अधर भटकते रहे। ट्रक को ट्रैक से हटाने के लिए क्रेन बुलाई गई, तब कहीं आठ बजे ट्रक को ट्रैक से हटाया जा सका। इसके बाद ट्रेनों को पास कराने के बाद सड़क यातायात सुचारू कराया गया।
प्लेटफार्म पर घंटों भटकते रहे यात्री
गजरौला। भानपुर रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रक पलटने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मेरठ से लखनऊ जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन राज्यरानी और दिल्ली से लखनऊ जाने वाली ट्रेन नं. 2429 का गजरौला रेलवे स्टेशन पर स्टापेज नहीं है।
ट्रक पलटने से ट्रैक बाधित हो गया तो ट्रेनों को रेलवे स्टेशन पर ही रोक दिया गया। इस पर यात्रियों को ट्रेन चलने के इंतजार में घंटों प्लेटफार्म पर भटकना पड़ा। वहीं पूछताछ केंद्र पर यात्रियों की भीड़ लगी रही।
उधर दिल्ली-मुरादाबाद पैसेंजर अपने निर्धारित समय से गजरौला स्टेशन से मुरादाबाद के लिए डेढ़ घंटा देरी से रवाना हुई।