फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   aakrosh

मांगों को लेकर गरजी भाकियू, हाईवे पर लगाया जाम

Thu, 01 Oct 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 01 Oct 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
aakrosh
भाकियू ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, फसलों का लाभकारी मूल्य और खाद्य सुरक्षा के मुद्दे का स्थाई समाधान करने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाया। घंटे भर तक जाम लगे रहने के कारण वाहनों की लाइन लग गई। बाद में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीओ को सौंपकर जाम खोला।
विज्ञापन



बुधवार को रजबपुर में भाकियू की पंचायत में बड़ी संख्या में किसान इकट्ठा हो गए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने के कारण किसानों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल्दी भुगतान कराने और फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाने, बिजली की आपूर्ति सुचारु कराने सहित कई मांगों पर पंचायत में चर्चा हुई।
विज्ञापन


घंटे भर तक चली पंचायत में कोई सक्षम अधिकारी नहीं पहुंचने पर गुस्साए किसान हाईवे पर आ गए। इसके बाद जाम लगाकर किसानों ने पंचायत शुरू कर दी। इस दौरान किसानों ने कहा कि अन्नदाता संकट से गुजर रहा है। फसलें सूखने के कगार पर हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम के कारण वाहनों की लंबी लाईन लग गई है। जाम में फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच सीओ धनौरा मोहन लाल किसानों के बीच पहुंचे। किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन सीओ को सौंपा। सीओ ने जाम लगा रहे किसानों को समझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद ही यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed