{"_id":"13539","slug":"Jyotiba-phule-nagar-13539-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम दीवाने ने थाने में खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम दीवाने ने थाने में खाया जहर
Jyotiba phule nagar
Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गजरौला। प्रेमिका इस दुनिया से विदा हुई तो प्रेमी ने भी जान देने की ठान ली और इसके लिए स्थान चुना थाना। वहां कीटनाशक का सेवन कर लिया। उसकी हालत देख खाकी के पसीने छूट गए और उसे अस्पताल में भरती कराया। वहां हालत गंभीर देख परिजन उसे नर्सिंग होम में ले गए। परिजन प्रेम-प्रसंग से इनकार कर रहे हैं।
शनिवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे थाना क्षेत्र के गांव नौनेर निवासी युवक थाने में पहुंचा। वह आईएमएस पॉलीटेक्निक कालेज का छात्र है। बताते हैं कि वहां जाते ही उसने अपने साथ लाई कीटनाशक की शीशी निकाली और उसे पी गया। हालत बिगड़ने पर थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों को पसीना आ गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाकर भरती कराया गया। पिता ने बताया कि वह सुबह साढ़े चार बजे से घर से गायब था। थोड़ी देर पूर्व ही उसने अपने चाचा को फोन किया था कि वह अपना काम तमाम कर रहा है, थाने आ जाओ। अस्पताल में हालत बिगड़ने पर परिजन उसे नर्सिंग होम ले गए। घटना की पृष्ठभूमि में प्रेम प्रसंग सामने आया है। बताते हैं कि तीन दिन पूर्व इसी गांव की उसकी सहपाठी छात्रा ने भी गजरौला में रेलवे स्टेशन पर जहर खा लिया था। आरपीएफ ने उसे अस्पताल में भरती कराया था लेकिन अमरोहा ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी।
परिजन प्रेम प्रसंग से इनकार कर रहे हैं लेकिन गांव के ही लोग दबी जुबान से इसकी पुष्टि कर रहे हैं।