फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   13 जीवित और पांच मृत गोवंशीय पशु मिले

13 जीवित और पांच मृत गोवंशीय पशु मिले

Mon, 01 Dec 2014 05:31 AM IST
Amroha
Amroha Updated Mon, 01 Dec 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। हाईवे पुलिस चौकी टू की टीम ने हाईवे स्थित एक ढाबे के बाहर से गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा है। इसमें से 13 जीवित और पांच मृत पशु बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

हाईवे पुलिस चौकी टू को रविवार सुबह सूचना मिली थी कि एक ट्रक में गोवंशीय पशु कटान के लिए ले जाए जा रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ट्रक और चालक तलर पुत्र मोहन सिंह निवासी गंगाचोली थाना हसनपुर को पकड़ लिया, जबकि उसका सहयोगी भागने में कामयाब रहा। पशुओं को थाना गजरौला लाया गया, जबकि मृतपशुओं को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक वीएस यादव ने बताया कि सभी पशुओं की टैगिंग कर दी गई है। कोर्ट की अनुमति के बाद इन्हें सुपुर्दगी में दिया जाएगा।
विज्ञापन


एक सप्ताह में तीसरा मामला
गजरौला। हाईवे पुलिस टू ने एक सप्ताह ने तीसरी बार गोवंशीय पशुओं को पकड़ा है। इससे पहले एक बार 26 और उसके बाद 39 पशुओं को कटान के लिए ले जाते समय पकड़ा था। पांच दिन पूर्व पकड़े गए पशुओं को बृजघाट स्थित गोशाला के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed