{"_id":"45-34211","slug":"Amroha-34211-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने राशन दुकान की निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने राशन दुकान की निलंबित
Amroha
Updated Sat, 29 Nov 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर(ब्यूरो)। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम ने राशन दुकान की जांच कराई। तहसील क्षेत्र के गांव याकूबपुर उर्फ आगापुर के ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि राशन का सही प्रकार से वितरण नहीं किया जाता। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने जांच कराई। जांच में तत्थ सही पाए गए। दुकानदार को नोटिस जारी किया गया, लेकिन दुकानदार संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका। एसडीएम ने बताया कि दुकान को निरस्त कर दिया गया है। उधर, एसडीएम ने गांव पीपली मेकचंद की राशन दुकान को भी निलंबित कर दिया। इस मामले में भी ग्रामीणों ने शिकायत की थी। जिसकी जांच कराई गई। जिसमें तमाम खामियां पाई गई। एसडीएम ने राशन दुकान को निलंबित कर दिया।