फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   2016 से दिल्ली के लिए दौड़ेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन

2016 से दिल्ली के लिए दौड़ेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन

Sat, 29 Nov 2014 05:31 AM IST
Amroha
Amroha Updated Sat, 29 Nov 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। यदि समय से काम पूरा हुआ तो 2016 से मुरादाबाद-दिल्ली रेल ट्रैक पर इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ना शुरू हो जाएगी। तेजी के साथ विद्युतीकरण का कार्य किया जा रहा है। शुक्रवार को डीआरएम मुरादाबाद अपनी टीम के साथ विद्युतीकरण कार्य और ब्रांच लाइन के निरीक्षण के लिए पहुंचे। यहां गजरौला स्टेशन पर उन्होंने साफ सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को देखा। कई जगह खामियां मिलने पर रेल अधिकारियों की फटकार भी लगाई।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक मुरादाबाद सुधीर अग्रवाल ने शुक्रवार की सुबह गजरौला-बिजनौर ब्रांच लाइन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौअज्जमपुर तक के ट्रैक और मुख्य स्टेशनों का हाल जाना। गजरौला में स्टेशन पर उतरकर साफ सफाई का जायजा लिया। सफाई व्यवस्था दुरुस्त न मिलने पर फटकार लगाई। वेटिंग रूम भी बंद पाया गया। इसके अलावा पार्सल रूम, गार्ड केबिन, आरपीएफ चौकी का भी निरीक्षण किया। खामियों पर नाराजगी जताते हुए उन्हें जल्द सुधार की हिदायत दी गई। इसके बाद वह मौअज्जमपुर तक निरीक्षण के लिए निकल गए। इस मौके पर उनके साथ परिचालन विभाग की वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक सामान्य रेखा शर्मा और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। डीआरएम ने बताया कि विद्युतीकरण का कार्य तेजी पर है। निर्धारित अवधि तक कार्य पूरा होने की पूरी उम्मीद है। ब्रांच लाइन पर रुटीन सर्वे है। लेकिन भविष्य की संभावनाओं के लिए यह निरीक्षण खास हो सकता है।
विज्ञापन



डीआरएम निरीक्षण पर, नियमों का उल्लंघन
गजरौला। स्टेशन पर डीआरएम का निरीक्षण चल रहा था। लेकिन लोगों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा। नियमों का खुलकर उल्लंघन किया गया। ट्रैक पर खड़ी एक मालगाड़ी के नीचे से ही लोगों ने रास्ता बना लिया। जल्दी निकलने के फेर में राहगीरों ने जान की परवाह भी नहीं की। अक्सर ट्रेनों के ब्रेक से चढ़कर ऐसे ही ट्रैक पार किया जाता है या ट्रेन के नीचे से निकलकर। न तो हादसे का डर है, न ही अपनी जान की कीमत। दिन भर में ऐसे नजारे आम हैं। शुक्रवार को जब डीआरएम स्टेशन पर निरीक्षण कर रहे थे तभी स्टेशन के दूसरी ओर ऐसी तस्वीरें भी दिखाई दे रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



व्यापारियों ने दिया ज्ञापन
गजरौला। स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान आम जनता ने भी अपनी शिकायतें डीआरएम के सामने रखीं। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने डीआरएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की है कि मुरादाबाद-दिल्ली के बीच चलने वाली समर स्पेशल कुछ दिनों से बंद चल रही है। उसे शुरू कराया जाए। साथ ही गढ़वाल एक्सप्रेस को भविष्य में भी चालू रखा जाए। इस मौके पर डा. एलसी गहलौत, सोनू कश्यप, नवीन कुमार गर्ग, लक्ष्मण सैनी, तनुल अग्रवाल, हरस्वरूप लाल, सुरेंद्र अग्रवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed