{"_id":"45-34100","slug":"Amroha-34100-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहां हैं चिन्हित अभियुक्त, कब पूरे होंगे दावे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहां हैं चिन्हित अभियुक्त, कब पूरे होंगे दावे
Amroha
Updated Tue, 25 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। मंडी धनौरा सर्किल में दिवाली पर हुई ताबड़ तोड़ डकैतियों का एक माह बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। 15 दिन पहले पुलिस ने मुख्य अभियुक्त को चिन्हित करने और जल्द ही खुलासे का दावा किया था, मगर अभी तक न तो आरोपी पुलिस की पकड़ में आया और न ही लूट का माल बरामद हुआ।
दीवाली की शाम आधा दर्जन बदमाशों ने तमंचों के बल पर गजरौला के कपड़ा व्यापारी रामप्रकाश गर्ग के अवंतिका नगर स्थित आवास पर डाका डाला था। इसमें साढ़े चार लाख रुपये की नगदी और अन्य कीमती सामान समेत करीब 18 लाख रुपये के माल उठा ले गए थे। घटना से एक दिन पहले ही मंडी धनौरा में अधिवक्ता के यहां करीब 23 लाख रुपये का डाका डाला गया था, लेकिन इनकी तफ्तीश पूरे होने की सूरत नजर नहीं आ रही है। दोनों घटनाओं से खफा व्यापारियों और अधिवक्ताओं के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी को चिन्हित करने का दावा किया था। कहा था डकैती में गया माल जिस सख्स के पास है उसने माल बांटा नहीं है। वह फरार चल रहा है। पुलिस दबिश दे रही है, जल्द ही माल बरामद कर लिया जाएगा।