{"_id":"45-33738","slug":"Amroha-33738-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को मंत्रणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को मंत्रणा
Amroha
Updated Thu, 13 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए बुधवार को जनपद न्यायालय में न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों ने मंत्रणा कर अधिक से अधिक वादों के निस्तारण की रूपरेखा तैयार की।
जनपद न्यायालय के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जनपद न्यायाधीश ने कहा कि 6 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इसमें समस्त विभागों से संबंधित लंबित वादों का निस्तारण होगा। उन्होंने सभी न्यायिक और गैर न्यायिक प्रकरणों की सूची समय से पेश करने के निर्देश दिए। बताया कि जनपद न्यायालय एवं समस्त वाह्य न्यायालयों में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में न्याय विभाग के अतिरिक्त फौजदारी, राजस्व, चकबंदी, आबकारी विभाग, पारिवारिक वैवाहिक मामलों, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाओं सहित तमाम मामलों का सुलह समझौते से निपटारा कराया जाएगा। जनहित गारंटी योजना के अंतर्गत प्रकरणों का निस्तारण भी किया जाना है, इसलिए सभी विभाग ऐसे प्रकरणों की सूची अवश्य प्रस्तुत करा दें। इस दौरान अपर जिलाधिकारी अकमल अख्तर, स्पेशल जज, अपर पुलिस अधीक्षक आदि मौजूद रहे।