{"_id":"45-33126","slug":"Amroha-33126-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल-कालेजों में दीपोत्सव की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल-कालेजों में दीपोत्सव की धूम
Amroha
Updated Thu, 23 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। दीपावली की धूम मची है। इसको लेकर मंगलवार को स्कूल-कालेजों में कला, रंगोली बनाओ समेत कई अन्य प्रतियोगिता आयोजित हुईं।
सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाई स्कूल में मंगलवार को रंगोली बनाओ प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें कक्षा छह की छात्राओं अफसाना, जैनब, वर्षा, गरिमा, दीया, स्मिता, निकेता, मुस्कान के समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा आठ की मनीषा, कृतिका, रश्मि ने द्वितीय स्थान और कक्षा आठ की निशा, पूजा, रश्मि, अदिति, ऋषिका, कशिश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुष्पा सिंघल, राखी अग्रवाल, निशा अग्रवाल, दीपाली अग्रवाल ने कार्यक्रम में सहयोग किया। प्रधानाचार्या ममता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कपिल कुमार, सुभाषचंद्र, आचार्य रामदास निर्णायक मंडल में शामिल रहे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राजकुमार अग्रवाल, अध्यक्ष सूरजभान गोयल आदि उपस्थित रहे।
यश पब्लिक स्कूल में कला प्रतियोगिता हुई। इसमें किसी ने भगवान श्रीगणेश, किसी ने मां लक्ष्मी ने तो किसी ने सुंदर दीपक के चित्र बनाए। इसके अलावा नेहा मेमोरियल इंटर कालेज में दीपक सजाओ प्रतियोगिता हुई। इसमें शहनाज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में स्वाति, भावना, प्रवेश, तनु व अंशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खुशबू, अनुराधा, मोनी, सोनी, पुष्पा, मोनिका ने द्वितीय स्थान पाया। कंडील प्रतियोगिता में विजेंद्र चौहान ने प्रथम और संजीव ने द्वितीय स्थान पाया। प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर हुक्म सिंह चौहान, जितेंद्र सिंह, राहुल गुप्ता, नरेंद्र शर्मा, शशांक चौधरी आदि उपस्थित थे।
स्टेशन रोड स्थित रायल स्कॉलर्स एकेडमी में नन्हे-मुन्नों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विभिन्न वेशभूषा में आए नन्हे-मुन्नों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर फैंसी ड्रेस, रंगोली प्रतियोगिता भी हुई। एकल डांस प्रतियोगिता में निहारिका प्रथम और ग्रुप डांस में राधा कैसे न जले पर नृत्य प्रस्तुत करने वाले समूह को प्रथम स्थान मिला। कार्यक्रम में अश्विनी शर्मा, योगेश प्रसाद शर्मा, रमेशचंद्र शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सौम्या झा व नेहा नागर ने किया। इस अवसर पर प्रबंधक रमेशचंद शर्मा, प्रधानाचार्य समीर प्रभाकर, मीना ब्राउन, वेदना, स्वाति, रितु, ज्योति, बबीता, नेहा, नूतन, पायल, अनीता, सोनी, तनु, खुशबू आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
उर्मिला मांटेसरी जूनियर स्कूल में कक्षा 5 से 8 तक के छात्राओं की रंगोली प्रतियोगिता हुई। इसमें अंजली, किरन, निशी, नैन्सी शर्मा, रंजना ने भाग लिया। इस अवसर पर दिनेश चंद्र नागर, प्रेमलता त्यागी, शीतल आदि उपस्थित रहे।