{"_id":"45-32965","slug":"Amroha-32965-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ संदिग्ध पुलिस हिरासत में,पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ संदिग्ध पुलिस हिरासत में,पूछताछ जारी
Amroha
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। शहर में हो रहीं चोरी और लूट की वारदातों के खुलासे में लगी पुलिस सिर्फ संदिग्धों से पूछताछ तक ही सीमित है। एक सप्ताह से पुलिस के लिए चुनौती बने चोरों और बदमाशों का पुलिस सुराग तक नहीं लगा पाई है।शहर कोतवाली गेट के पीछे बड़ा बाजार मोहल्ले में मंगलवार रात चोरों ने भूपेंद्र सिंह उर्फ रोमी के घर से सात तोला सोना और 25 हजार रुपये की नगदी आदि सामान चोरी कर लिया था। एक सप्ताह में चोर पांच लोगों के यहां से नगदी सहित लाखों का माल उड़ा चुके हैं। लेकिन पुलिस हर घटना के बाद संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद छोड़ देती है। भूपेंद्र सिंह के यहां चोरी और नरेंद्र के साथ हुई लूट के मामले में पुलिस ने एक बार फिर आठ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस अभी उन लोगों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन