फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   दबंगों ने मजदूरों को पीटा, खड़ंजा निर्माण रोका

दबंगों ने मजदूरों को पीटा, खड़ंजा निर्माण रोका

Tue, 19 Aug 2014 05:30 AM IST
Amroha
Amroha Updated Tue, 19 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
कैलसा(अमरोहा)। थाना अमरोहा देहात क्षेत्र के कैलसा गांव में खड़ंजा निर्माण करने पहुंचे मजदूरों और जेसीबी चालक की दबंगों ने पिटाई कर निर्माण रुकवा दिया। गांव पहुंची पुलिस को देखकर दबंग भाग गए। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

प्रधान रईस अहमद ने बताया कि कैलसा गांव में ग्राम समाज की जमीन पर साप्ताहिक बाजार लगती है, बाजार में खड़ंजा निर्माण होना था। लेकिन रास्ते की जमीन पर कुछ दबंगों ने चबूतरे बना रखे हैं। पहले तो प्रधान ने दबंगों से अपने-आप चबूतरा हटाने को कहा, लेकिन जब वह लोग नहीं माने तो प्रधान ने जेसीबी से चबूतरे तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी। तभी दबंग इकठ्ठे हो गए और हंगामा करते हुए जेसीबी चालक और मजदूरों को पीटने लगे, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। प्रधान रईस अहमद ने मामले की सूचना देहात पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन दबंग भाग गए। पुलिस ने खड़ंजा निर्माण में बाधक बन रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed