{"_id":"45-29735","slug":"Amroha-29735-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक की लापरवाही से पालिकाकर्मी ने गंवाए 15 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक की लापरवाही से पालिकाकर्मी ने गंवाए 15 हजार
Amroha
Updated Mon, 12 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। एक्सिस बैंक की लापरवाही से पालिका कर्मी को 15 हजार रुपये की चपत लग गई। दिसंबर में गुम हुई चेकबुक को कैंसिल कराने के बावजूद गत् 10 मई को उसी सीरियल नंबर के चेक को पास कर दिया गया। पीड़ित ने बैंक प्रबंधक से शिकायत कर धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
शहर के मोहल्ला कटकुई निवासी आफाक अहमद की नगर पालिका में तैनाती है। वह स्टेशन रोड स्थित एक्सिस बैंक के खाताधारक हैं। बीते साल दिसंबर माह में पालिका कर्मी की चेक बुक और एटीएम कार्ड खो गया था। जिसमें दो-तीन चेक पर हस्ताक्षर भी थे।
जिसके बाद आफाक अहमद ने कोतवाली में लिखित सूचना देकर रिसीविंग लेने के बाद बैंक नियम के मुताबिक खाते से 500 रुपये का शुल्क कटवाकर चेकबुक और एटीएम कार्ड को कैंसिल करा दिया था।
विज्ञापन
लेकिन, बीती 10 मई को पालिकाकर्मी के मोबाइल पर आए एसएमएस ने होश उड़ा दिए। छह महीने पहले गुम हुुई चेकबुक को कैंसिल कराने के बाद भी उसमें से एक चेक के जरिए खाते से 15 हजार रुपये की रकम निकलने पर हैरानी भी लाजिमी थी। बैंक जाकर पूछताछ की तो कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। पालिकाकर्मी ने प्रबंधक को पूरे मामले से अवगत करा दिया है। कैंसिल चेक से रकम निकलने की जानकारी न देने पर रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी दी है।