{"_id":"45-26844","slug":"Amroha-26844-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के आदेश पर अल्ट्रासाउंड सेंटर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के आदेश पर अल्ट्रासाउंड सेंटर सील
Amroha
Updated Fri, 10 Jan 2014 05:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। डीएम के निर्देश पर एसडीएम और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बगैर रिन्युअल कराए चल रहे शौर्य अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया। लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की है।
मोहल्ला पीरगढ़ स्थित शौर्य अल्ट्रासाउंड सेंटर की वैधता तिथि पांच सितंबर वर्ष 2013 थी। लेकिन, निर्धारित अवधि के अंदर लाइसेंस का रिन्युअल नहीं कराया गया। इस संबंध में जनपद सलाहकार समिति की बैठक हुई। जिसमें सेंटर को सील करने का निर्णय लिया गया। गुरुवार को डीएम भवनाथ के निर्देश पर एसडीएम मोहम्मद नईम और स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डा. इदरीश खान अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील करने पहुंचे। पुलिस फोर्स भी साथ रही। टीम ने अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया। जिस केबिन में अल्ट्रासाउंड मशीन रखी हुई थी, उसी केबिन को भी सील कर दिया।
एसडीएम मोहम्मद नईम ने बताया कि डीएम के आदेश पर अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील किया गया है। लाइसेंस रिन्युअल न कराने पर यह कार्रवाई की गई। लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। नोडल अधिकारी डा. इदरीश ने बताया कि अल्ट्रासाउंड सेंटर और क्लीनिकों पर छापामार अभियान जारी रहेगा।